Tuesday, February 10, 2026
Cricket

टी20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों हुए बाहर? PCB ने ICC को लेटर लिखकर दी जानकारी

टी20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों हुए बाहर? PCB ने ICC को लेटर लिखकर दी जानकारी
PCB ICC T20 World Cup 2026

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) शुरू होने में अब सिर्फ 15 दिन शेष है. भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच विवाद की वजह से अब तक ये तय नही हो पाया है कि बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Cricket Team) अपने मैच खेलने के लिए भारत आएगी या नहीं? इसी बीच अब पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है. पाकिस्तान ने आईसीसी (ICC) को लेटर लिखकर एक नया विवाद खड़ा किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 20 जनवरी को आईसीसी (ICC) को लेटर लिखा है और अपना पक्ष बांग्लादेश को दिया है. आईसीसी ने 21 जनवरी तक का समय बीसीबी को दिया था, लेकिन अब पीसीबी ने 1 दिन पहले ऑफिसियल लेटर लिखकर टी20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा अड़ंगा लड़ा दिया है.

मुस्ताफिजुर रहमान की वजह से शुरू हुआ विवाद

भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद की शुरुआत मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने को लेकर हुई. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने 9.20 करोड़ रूपये में खरीदा, लेकिन उसके बाद बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वो तत्काल प्रभाव से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दें.

मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने के पीछे की वजह बांग्लादेश में हिंदूओ पर हो रहा अत्याचार है. मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल 2026 से बाहर होने की वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लेटर लिखा कि वो अपने मैच भारत से बाहर श्रीलंका में खेलना चाहता है, क्योंकि भारत में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को जान का खतरा है.

आज बांग्लादेश को लेना है ICC T20 World Cup 2026 पर अंतिम फैसला

आईसीसी (ICC) ने बांग्लादेश को अंतिम अल्टीमेटम दिया है. आज बांग्लादेश को आईसीसी को बताना है कि वो भारत में आकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मैच खेलना चाहता है या नही. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर बांग्लादेश आज मना करता है, तो उसकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह शामिल कर दिया जाएगा.

इसके पहले बांग्लादेश ने आईसीसी से पहले अपने मैच भारत से बाहर श्रीलंका शिफ्ट करने की बात कही थी, आईसीसी के 2 बार मना करने के बाद बांग्लादेश ने कहा कि उसके ग्रुप को आयरलैंड के साथ बदल दिया जाए, जिसके लिए आयलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मना कर दिया और अब बांग्लादेश के पास सिर्फ 2 ही रास्ते हैं, पहला कि वो भारत आकर अपने मैच खेले या फिर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस ले सकती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply