Skoda ने अपनी लंबे समय से इंतजार की जा रही Slavia Facelift की लॉन्च से पहले पहली झलक दिखा दी है. कंपनी इसे 18 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. यह एक मिडलाइफ अपडेट है, इसलिए कार में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, डिजाइन में कुछ बदलाव, नए फीचर्स और 1.0लीटर TSI इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को अपग्रेड किया जा सकता है.

अब तक सामने आई स्पाई तस्वीरों के बेस्ड पर नई Slavia में अपडेटेड हेडलैंप, बदले हुए फॉग लैंप हाउसिंग और नए डिजाइन के बंपर देखने को मिल सकते हैं.इसके अलावा कार में नई ग्रिल भी मिलने की उम्मीद है, जिसमें लाइटिंग एलिमेंट्स इंटीग्रेट किए जा सकते हैं. इसका डिजाइन Kushaq से मिलताजुलता हो सकता है. अलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी बदलाव किए जाने की उम्मीद है.

Skoda Slavia Facelift: अंदर क्या बदलेगा?

केबिन की बात करें तो डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही रख सकती है. हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल में बड़ा 10.25इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नई सीट अपहोल्स्ट्री मिल सकती है.यह अभी साफ नहीं है कि कंपनी इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन देगी या नहीं. यह फीचर इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Kushaq Facelift में पेश किया गया था.

नई Slavia में मौजूदा फीचर्स में से कई को बरकरार रखा जा सकता है. इनमें सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं.

इंजन में क्या होगा बदलाव?

इंजन के मामले में नई में मौजूदा इंजन लाइनअप को ही जारी रखने की उम्मीद है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें 1.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115hp की पावर देता है. वहीं, 1.5लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन 150hp की पावर जनरेट करता है.

1.0 TSI इंजन के साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जारी रह सकता है. हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है. Skoda मौजूदा 6स्पीड AQ250 ऑटोमैटिक की जगह नया 8स्पीड AQ300 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है.

यह 8स्पीड यूनिट हाल ही में अपडेटेड Kushaq में पेश की गई थी और अब इसके Slavia में आने की उम्मीद है. दूसरी ओर, ज्यादा पावरफुल 1.5 TSI इंजन के साथ 7स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पहले की तरह जारी रह सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल Skoda Slavia की एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये के बीच है. फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च के बाद कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. लॉन्च के बाद Skoda Slavia का मुकाबला Hyundai Verna, Honda City और Volkswagen Virtus जैसी सेडान से जारी रहेगा.