सेडान कारें अपने अच्छे लुक, आरामदायक सफर, बढ़िया परफॉर्मेंस और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती हैं. इनमें सामान रखने के लिए बड़ी डिग्गी भी मिलती है. यही वजह है कि ऑफिस आनेजाने से लेकर लंबी दूरी की यात्रा तक, लोग सेडान कारों को पसंद करते हैं.Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura समेत कई मॉडल इस सेगमेंट में मौजूद हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हर महीने इन कारों की अच्छी सेल भी होती है. अब जुलाई 2026 की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है.

जुलाई में कुल 37,728 सेडान कारें सेल. अगर पिछले साल जुलाई की 33,106 यूनिट्स से तुलना करें, तो इस बार बिक्री में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं जुलाई में कौन सी सेडान कितनी बिकी.

Maruti Suzuki Dzire

जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान का खिताब के नाम रहा. इस महीने इसे कुल 23,791 ग्राहकों ने खरीदा. पिछले साल जुलाई के मुकाबले इसकी बिक्री में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.कुल सेडान बिक्री में अकेली Dzire की हिस्सेदारी करीब 63 फीसदी रही. यानी सेडान खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहकों की पसंद Dzire रही.

Hyundai Aura

सेल्स के मामले में दूसरे नंबर पर रही. जुलाई में इसकी 5,817 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल इसी महीने में Aura की 4,636 यूनिट्स बिकी थीं. इस बार सेडान बाजार में Aura की हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी रही.

Honda Amaze

Honda Amaze ने जुलाई में 3,436 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि पिछले साल जुलाई के मुकाबले इसकी बिक्री में 71 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. जुलाई 2025 में Amaze की 2,009 यूनिट्स बिकी थीं.

Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus की जुलाई 2026 में कुल 1,420 यूनिट्स बिकीं. हालांकि, पिछले साल जुलाई के मुकाबले इसकी बिक्री में 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Skoda Slavia

Skoda Slavia की जुलाई में 993 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल इसी महीने में इसकी 1,168 यूनिट्स बिकी थीं. यानी इस बार बिक्री में 15 फीसदी की कमी आई.

Tata Tigor

Tata Tigor को जुलाई में कुल 758 ग्राहक मिले. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

Hyundai Verna

Hyundai Verna जुलाई में 737 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें नंबर पर रही. पिछले साल जुलाई की तुलना में इसकी बिक्री 10 फीसदी कम हुई.

Honda City

Honda City की जुलाई 2026 में 571 यूनिट्स बिकीं. इसके साथ यह सेल्स लिस्ट में आठवें नंबर पर रही. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Toyota Camry

लिस्ट में Toyota Camry नौवें नंबर पर रही. जुलाई में इसकी 205 यूनिट्स बिकीं. हालांकि, पिछले साल जुलाई में बिकी 161 यूनिट्स के मुकाबले इस बार इसकी बिक्री बेहतर रही.