Yamaha ने भारत में अपनी नई R2 सुपरस्पोर्ट बाइक की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है. इसे सिर्फ 10,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है. कंपनी इस बाइक को 27 अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च करेगी. Yamaha R2 को कंपनी की मौजूदा R15 से ऊपर रखा जाएगा.

खास बात यह है कि अगर बुकिंग के बाद आपका मन बदल जाता है, तो 10,000 रुपये की पूरी रकम वापस मिल जाएगी. कंपनी के मुताबिक, रिफंड की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 के बाद शुरू की जाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लॉन्च से पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को बाइक की डिलीवरी में प्राथमिकता भी दी जाएगी.
200cc से ज्यादा का इंजन मिल सकता है
के इंजन की सटीक क्षमता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें 200cc से थोड़ा बड़ा सिंगलसिलेंडर इंजन दिया जा सकता है.
पावर के मामले में यह बाइक अपने सेगमेंट की दूसरी बाइक्स को टक्कर दे सकती है. उम्मीद है कि इसका आउटपुट करीब 25 bhp के आसपास होगा. बाइक का वजन भी कम रखने की कोशिश की जा सकती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और हैंडलिंग बेहतर हो सकती है.तुलना करें तो KTM RC 200 का वजन 160 किलोग्राम है, जबकि Hero Karizma XMR का वजन 163.5 किलोग्राम है.
R15 से ऊपर होगी नई Yamaha R2
को R15 के रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं लाया जा रहा है. यह कंपनी की बाइक रेंज में R15 से ऊपर अपनी अलग जगह बनाएगी. हालांकि, Yamaha अपनी मौजूदा R15 लाइनअप को थोड़ा छोटा कर सकती है. माना जा रहा है कि R15 M को बंद किया जा सकता है. इसके अलावा तीसरी जनरेशन वाली R15 पर आधारित R15 S को भी धीरेधीरे बंद किया जा सकता है.फिलहाल R15 की कीमत करीब 1.57 लाख रुपये से 1.98 लाख रुपये के बीच है.
भारत में बनेगी Yamaha R2
Yamaha R2 का प्रोडक्शन भारत में किया जाएगा. यहां बनने के बाद इसे दूसरे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा. इससे भारत Yamaha के लिए इस बाइक का अहम मैन्युफैक्चरिंग बेस बन सकता है.
कितनी हो सकती है कीमत?
Yamaha R2 की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है.एंट्रीलेवल सुपरस्पोर्ट बाइक सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hero Karizma XMR और KTM RC 200 जैसी बाइक्स से होगा. अगर Yamaha हल्के वजन, करीब 25 bhp की पावर और स्पोर्टी डिजाइन के साथ R2 को पेश करती है, तो यह R15 से ऊपर बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नया विकल्प बन सकती है.



