Kuldeep Yadav: भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। मौजूदा समय में दोनों टीमें अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि यह टेस्ट सीरीज WTC के लिए काफी ज्यादा अहम है, इसलिए दोनों ही टीमें सीरीज जितने के लिए मैदान में पूरी जोर लगाते दिखेंगे। इसलिए सभी बेहतरीन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाने वाला है।

कुलदीप यादव को नही मिला रहा Team India में खेलने का मौका

बीते समय में गौतम गंभीर को भारतीय टीम को हेड कोच बनाया गया था, तब से टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम के लिए खेलते हुए बहुत कम ही देखा गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी कुलदीप यादव को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं दिया गया था।

लेकिन अब श्रीलंका दौरे उन्हें खेलते हुए देखा जा सकता था, पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के एक फैसले ने कुलदीप यादव के फैंस के लिए निराशा ला दी है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि आखिरकार गौतम गंभीर ने अब कुलदीप यादव को लेकर क्या फैसला किया है।

अभ्यास मैच के दौरान Kuldeep Yadav ने नही की गेंदबाजी

दरअसल इन 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम , श्रीलंका टीम की प्लेइंग 11 के साथ 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही थी। इसी बीच बीते दिन कुलदीप यादव ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 18 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान केवल 76 रन देकर 2 विकेट भी अपने नाम कर लिए, लेकिन दूसरी पारी में कोच के द्वारा कुलदीप यादव को गेंदबाजी करने का मौका नही दिया गया, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा निराश नजर आए।

कोच और टीम मैनेजमेंट ने दूसरी पारी में भारतीय टीम के अन्य स्पिनर गेंदबाज रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन जैसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी कराने का फैसला लिया।

क्यों गंभीर ने लिया ऐसा फैसला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर के इस फैसले के पीछे बड़ा हिंट नजर आ रहा है। दरअसल हो सकता है कि कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में खेलने का मौका न दिया जाए। दरअसल इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में जडेजा, सुथार और कुलदीप लेप्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज हैं।

इसलिए टीम मैनेजमेंट टीम को तीनों आर्म गेंदबाजों को टीम में रखना सही फैसला न लगा हो। ऐसे में पहले टेस्ट मैच में सारांश जैन को खेलने का मौका दिया जा सकता है।

यही वजह है कि कुलदीप यादव को बाहर बैठाने का फैसला लिया गया था। फैंस का यह भी मनना है कि शायद कुलदीप यादव का खेलान पक्का भी हो सकता है। इसलिए कोच टीम के अन्य गेंदबाजों को केवल अजमा रहे हैं कि अगर मैच के दौरान जरुरत पड़ी तो वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ सकते हैं कि नही।