श्रीलंका ने महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मिताली अयोध्या की टीम में वापसी हुई है, जबकि देवमी विहंगा को पहली बार स्क्वाड में जगह मिली है।

महिला टी20 एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है। टूर्नामेंट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका की टीम में पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज की तुलना में तीन बदलाव किए गए हैं, जिसमें मिताली अयोध्या की टीम में वापसी हुई है।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट के ग्रुपबी में रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 29 अगस्त को मेजबान यूएई महिला टीम के खिलाफ खेलेगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। श्रीलंका इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा और उसकी नजरें लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर होंगी।

Womens Asia Cup: विहंगा को पहली बार मिली स्क्वाड में जगह

एशिया कप 2026 के लिए श्रीलंका की टीम में मिताली अयोध्या की वापसी हुई है, जबकि लेग स्पिनर देवमी विहंगा को पहली बार स्क्वाड में जगह मिली है। तेज गेंदबाज चेतना विमुक्ति की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं मल्की मदारा, रश्मिका सेववंडी और निमाशा मीपेज को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है। मिताली अयोध्या महिला टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम का हिस्सा थीं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पिछले महीने हुई घरेलू टी20 सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली थी।

Sri Lanka has announced the squad for upcoming Women’s Asia Cup 2026 🇱🇰 pic.twitter.com/xQSmyVRwwi

— Maina Singh August 13, 2026

Womens Asia Cup: चमारी अटापट्टू संभालेंगी कप्तानी

श्रीलंका की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू के हाथों में होगी, जबकि हर्षिता समरविक्रमा को उपकप्तान बनाया गया है। 17 वर्षीय संजना कविंदी भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करते हुए दो मैचों में 157.14 के स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए थे। ग्रुपबी में श्रीलंका के साथ बांग्लादेश, इंडोनेशिया और यूएई की टीमें मौजूद हैं।

Womens Asia Cup: डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा श्रीलंका

श्रीलंका महिला टीम एशिया कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। साल 2024 में खेले गए पिछले महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में चमारी अटापट्टू की टीम इस बार भी अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Womens Asia Cup: महिला टी20 एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम

श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में चमारी अटापट्टू , इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा , कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना , देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी और मिताली अयोध्या को शामिल किया गया है।