MG के नाम से मशहूर ब्रिटिश कार कंपनी मॉरिस गैरेजेज की ओर से करीब 3 महीने लॉन्च की गई मैजेस्टर अब सीधे 1.5 लाख रुपये महंगी हो गई है. यह मई के आखिर में लॉन्चिंग के बाद पहला मौका है जब कंपनी ने मैजेस्टर की कीमतों में इजाफा किया है. कंपनी ने लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत ₹40.99 लाख रखी थी, लेकिन यह सिर्फ इंट्रोडक्टरी ऑफर था, जो अब खत्म हो चुका है.

अब हालिया बढ़ोतरी के बाद मैजेस्टर की कीमत ₹42.49 लाख एक्सशोरूम से शुरू होगी. अच्छी बात ये है कि कीमत सिर्फ मैजेस्टर पर बढ़ाई गई कीमत सिर्फ 4×2 वेरिएंट पर ही लागू होगी, जो 6 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. ध्यान देने वाली बात ये है कि टॉप मॉडल 4×4 की कीमत पहले की तरह रहेगी. इसकी कीमत ₹44.99 लाख एक्सशोरूम से शुरू होती है. भारतीय बाजार में मैजेस्टर का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी SUVs के साथ होता है.
साइज में सबसे बड़ी SUV
मैजेस्टर एक फुल साइज SUV है, जो साइज में काफी लंबी, चौड़ी और ऊंची है. इसकी रोड प्रेजेंस भी काफी दमदार है. लंबाई की बात करें तो 5,046 mm है. चौड़ाई 2,016 mm और ऊंचाई 1,870 mm है. मैजेस्टर के व्हीलबेस भी काफी लंबा है, जो 2,950 mm है. यह साइज मैजेस्टर को भारतीय बाजार में इसे सबसे बड़ी SUVs में से एक बनाते हैं.
इंजन भी है दमदार
मैजेस्टर जितनी साइज में दमदार है, उतना ही पावरफुल इंजन है. इस SUV में 2.0 लीटर का ट्विनटर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन देखने को मिल जाता है. यह इंजन 212.55 bhp की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात ये है कि SUV में 8स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऑफ रोडिंग लवर्स के लिए इसमें कई टेरेन मोड्स के साथ 4व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी है. इतना नहीं इसमें 3 डिफरेंशियल लॉक और लॉ रेंज ट्रांसफर केस जैसे फीचर्स हैं, जो इसे ऑफ रोडिंग के लिए एक दमदार SUV बना देते हैं.
फीचर्स भी शानदार SUV
मैजेस्टर जितनी साइज और इंजन में दमदार है, फीचर्स भी उतने ही शानदार हैं. मतलब ये है कि इसमें कई लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. जैसे इसके अंदर मसाज वाली फ्रंट सीटें हैं, जिसमें कई मोड का ऑप्शन है. फ्रंट में वेंटिलेशन वाली सीटे हैं. ड्राइवर सीट को लंबर एडजस्टमेंट के साथ 12 तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा पैनोरोमिक सनरूफ, 12 स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, माउंटेट AC वेंट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे तमाम मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल जाएंगे.



