आज के समय में कार सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन नहीं रह गई है. यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. इसी वजह से कई लोग जल्दबाजी में अपना सामान कार के अंदर ही छोड़ देते हैं. लेकिन यह आदत कई बार परेशानी खड़ी कर सकती है. खासकर गर्मी में धूप के नीचे खड़ी कार के अंदर तापमान काफी बढ़ जाता है, जिससे कुछ सामान खराब हो सकते हैं और सुरक्षा से जुड़ा खतरा भी बढ़ सकता है. बारिश के मौसम में भी कार के अंदर कुछ चीजों को लंबे समय तक छोड़ना सही नहीं माना जाता. आइए जानते हैं वे कौनसी चीजें हैं, जिन्हें कार से बाहर निकालना बेहतर है.

कार में दवाइयां छोड़ना पड़ सकता है भारी

अगर आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं, तो उसे कार में छोड़ने से बचें. तेज धूप में खड़ी कार कुछ ही समय में काफी गर्म हो सकती है. ज्यादा तापमान की वजह से कुछ दवाइयों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और उनका असर भी कम हो सकता है. ऐसे में जरूरत के समय दवा लेने के बावजूद आपको अपेक्षित फायदा नहीं मिल सकता. इसलिए दवाइयों को हमेशा उनकी बताई गई परिस्थितियों में रखें और कार से बाहर निकलते समय उन्हें अपने साथ ले जाना न भूलें.

लैपटॉप और मोबाइल को गर्म कार में न छोड़ें

मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, पेन ड्राइव या दूसरे को कार में छोड़ना भी नुकसानदेह हो सकता है. ज्यादा गर्मी से इनकी बैटरी और अंदरूनी हिस्सों पर असर पड़ सकता है. लंबे समय तक गर्मी में रहने से डिवाइस खराब भी हो सकते हैं. इसके अलावा महंगे गैजेट कार में नजर आने पर चोरी का खतरा भी बढ़ जाता है. चोर कार का शीशा तोड़कर कुछ ही मिनटों में आपका सामान ले जा सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे डिवाइस के साथ उसमें मौजूद जरूरी डेटा भी हाथ से जा सकता है. इसलिए इलेक्ट्रॉनिक सामान को कार में छोड़ने के बजाय हमेशा अपने साथ रखें.

सनस्क्रीन को भी कार में छोड़ने से बचें

से बचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सनस्क्रीन को भी लंबे समय तक गर्म कार में रखना ठीक नहीं है. ज्यादा तापमान की वजह से इसमें मौजूद कुछ जरूरी तत्व प्रभावित हो सकते हैं और इसकी प्रभावशीलता कम हो सकती है. इतना ही नहीं, अत्यधिक गर्मी में इसकी पैकिंग को भी नुकसान पहुंच सकता है. अगर ट्यूब या बोतल लीक हो जाए या फट जाए, तो कार की सीट और इंटीरियर खराब हो सकता है. इसलिए सनस्क्रीन को अपने बैग में रखें और कार में छोड़ने से बचें.

प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी न पिएं

कार में पानी की बोतल रखना आम बात है. लेकिन अगर प्लास्टिक की बोतल घंटों तक तेज गर्मी में पड़ी रहे, तो उसका पानी पीने से बचना बेहतर है. गर्मी के असर से प्लास्टिक से कुछ पदार्थ पानी में मिल सकते हैं. इसलिए कार में पानी रखना हो तो स्टील या किसी बेहतर विकल्प वाली बोतल का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे अच्छा यही है कि जरूरत के हिसाब से ताजा पानी भरें और लंबे समय तक गर्म कार में पड़ी प्लास्टिक की बोतल का पानी पीने से बचें.

पर्स और मोबाइल सीट पर छोड़ना भी खतरनाक

कार पार्क करके सीट पर पर्स, हैंडबैग या मोबाइल छोड़ देना चोरी का न्योता दे सकता है. कई बार बाहर से दिखाई देने वाला छोटासा बैग भी चोरों का ध्यान खींचने के लिए काफी होता है. वे शीशा तोड़कर सामान लेकर भाग सकते हैं. इससे पैसे, जरूरी दस्तावेज, मोबाइल और दूसरी महत्वपूर्ण चीजें चोरी हो सकती हैं. अगर किसी वजह से सामान कार में रखना जरूरी हो, तो उसे खुली सीट पर रखने के बजाय डिग्गी में रखें. हालांकि सबसे सुरक्षित विकल्प यही है कि कीमती सामान अपने साथ ले जाएं.

गलत सामान छोड़ने से सेहत के साथ जेब पर भी असर

कार में कुछ चीजें छोड़ने की गलती सिर्फ सामान को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि आपकी सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ सकती है. गर्मी से दवा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, गर्म कार में रखा पानी पीने से बचना चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब होने पर उनकी मरम्मत या उन्हें बदलने में काफी पैसा खर्च हो सकता है. ऊपर से चोरी की स्थिति में नुकसान और बढ़ जाता है. इसलिए कार से बाहर निकलते समय कुछ सेकंड निकालकर यह देख लेना बेहतर है कि कोई जरूरी या महंगी चीज अंदर तो नहीं छूट गई.

कार लॉक करने से पहले करें ये छोटीसी जांच

कार पार्क करने के बाद एक छोटीसी आदत आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है. गाड़ी लॉक करने से पहले एक बार सीट, डैशबोर्ड और पिछली सीट पर नजर जरूर डालें. अगर वहां मोबाइल, लैपटॉप, दवाइयां, पानी की बोतल, सनस्क्रीन या पर्स जैसी चीजें दिखाई दें, तो उन्हें कार से बाहर निकाल लें.यह जांच करने में मुश्किल से कुछ सेकंड लगेंगे, लेकिन इससे आपका सामान सुरक्षित रहेगा और बाद में होने वाले नुकसान या परेशानी की संभावना भी कम हो जाएगी.