आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं. बालों का कमजोर होना, टूटना, झड़ना और उनकी ग्रोथ धीमी होना कई लोगों को परेशान करता है. बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ बाहर से उनकी देखभाल करना ही काफी नहीं होता. शरीर को मिलने वाले पोषक तत्वों का असर बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है. बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन, आयरन, जिंक और कुछ विटामिन्स जैसे पोषक तत्व जरूरी होते हैं. इनकी कमी होने पर बाल कमजोर हो सकते हैं और हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए बालों की अच्छी सेहत के लिए डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है.

सही और संतुलित डाइट से शरीर को के लिए जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं. सिर्फ किसी एक फूड पर निर्भर रहने की बजाय अलगअलग पोषक तत्वों वाली चीजों को डाइट में शामिल करना बेहतर है. आइए जानते हैं बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कौन से फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए और बालों की अच्छी सेहत के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या खाएं?
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए डाइट में अंडा, दालें, चना, सोया, मछली, पालक, अखरोट, अलसी, चिया सीड्स, साबुत अनाज और विटामिन सी वाले फल शामिल किए जा सकते हैं. अंडे और दालों से मिलने वाला प्रोटीन बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है, क्योंकि बाल मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं.
आयरन की कमी भी बालों के झड़ने से जुड़ी हो सकती है, इसलिए दालें, पालक और अन्य आयरन वाले फूड्स डाइट में लेना अच्छा है. अखरोट, अलसी और चिया सीड्स में ओमेगा3 फैटी एसिड मिलता है, जो बालों की जड़ों के लिए मददगार हो सकता है. पालक जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए होता है, जबकि आंवला, संतरा और अन्य विटामिन सी वाले फल बालों को मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं.
बालों की अच्छी सेहत के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
बालों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ डाइट पर ध्यान देना ही पर्याप्त नहीं है. शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि डिहाइड्रेशन से स्कैल्प सूखा हो सकता है और बालों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें. बालों पर बहुत ज्यादा हीटिंग वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें.
बहुत ज्यादा केमिकल ट्रीटमेंट और बालों को खींचकर बांधने से भी बचें. अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं या अचानक हेयर फॉल बढ़ गया है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. बिना जांच के हेयर ग्रोथ सप्लीमेंट्स लेना शुरू न करें.



