फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने अगले पांच सालों के लिए बड़ा टारगेट तय किया है. कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2031 तक हर साल ₹10,000 करोड़ का Adjusted EBITDA कमाने की है. कंपनी ने गुरुवार को अपनी कैपिटल मार्केट्स डे प्रेजेंटेशन में यह जानकारी दी. एडजस्टेड EBITDA का मतलब कंपनी की असली कमाई से है, जिसमें एक बार होने वाले खर्च, गैरनकद खर्च और कुछ अकाउंटिंग बदलावों को शामिल नहीं किया जाता.

फूड डिलीवरी बिजनेस फायदे में

वित्त वर्ष 2026 में को एडजस्टेड EBITDA के स्तर पर ₹2,483 करोड़ का नुकसान हुआ. इसकी बड़ी वजह कंपनी का क्विक कॉमर्स बिजनेस Instamart रहा.हालांकि, Swiggy का फूड डिलीवरी कारोबार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इस बिजनेस ने वित्त वर्ष 2026 में ₹1,001 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया.

कंपनी का प्लान

कंपनी की योजना के अनुसार, 2031 तक उसके फूड डिलीवरी बिजनेस से करीब ₹5,000 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट आने की उम्मीद है. वहीं, से करीब ₹4,000 करोड़ और आउटऑफहोम कंजम्पशन बिजनेस से लगभग ₹1,000 करोड़ कमाने का अनुमान है.

Swiggy के फाउंडर और ग्रुप CEO श्रीहर्ष मजेटी ने कहा कि कंपनी का भरोसा उसके मजबूत बिजनेस मॉडल और बड़े ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता पर है. उनके अनुसार, कंपनी फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और आउटऑफहोम कंजम्पशन जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में काम कर रही है.

Swiggy का ₹1 लाख करोड़ ऑर्डर वैल्यू का टारगेट

इससे पहले मई में कंपनी ने कहा था कि वह आने वाले समय में अपने सभी बिजनेस को मिलाकर ₹1 लाख करोड़ के नेट ऑर्डर वैल्यू तक पहुंचना चाहती है.

Instamart को फायदे में लाने पर फोकस

अप्रैलजून तिमाही में Swiggy ने अपना कुल घाटा 34% घटाकर ₹791 करोड़ कर दिया. कंपनी अब Instamart को मुनाफे में लाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है.Swiggy के अनुसार, Instamart ने इस तिमाही में योगदान स्तर पर संतुलन हासिल कर लिया है. कंपनी का मानना है कि जब Instamart के ऑर्डर हर तिमाही में 250300 मिलियन तक पहुंच जाएंगे, तब यह Adjusted EBITDA के स्तर पर फायदे में आ सकता है.फिलहाल जून तिमाही में Instamart के ऑर्डर करीब 114.5 मिलियन रहे.

Instamart के लिए बड़ा विस्तार प्लान

Swiggy ने वित्त वर्ष 2031 तक Instamart का ₹1.5 लाख करोड़ का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू हासिल करने का टागरेट रखा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह वित्त वर्ष 2026 के ₹28,000 करोड़ से करीब 45 गुना ज्यादा होगा. कंपनी ने हाल ही में Myntra की पूर्व CEO नंदिता सिन्हा को Instamart का CEO नियुक्त किया है.

निवेशकों की नजर मुनाफे पर

Swiggy के निवेशक लंबे समय से कंपनी के ग्रोथ और मुनाफे के बीच संतुलन को लेकर चिंतित रहे हैं. कंपनी का कहना है कि वह अपने मार्जिन को बेहतर बनाने और कारोबार को तेजी से बढ़ाने पर काम कर रही है.

पिछले दिसंबर में Swiggy ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए ₹10,000 करोड़ जुटाए थे. 30 जून तक कंपनी के पास करीब ₹14,367 करोड़ की नकदी मौजूद थी.

इन्वेंट्री मॉडल में बदलाव की तैयारी

Swiggy अब अपने बिजनेस मॉडल में भी बदलाव करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इन्वेंट्री मॉडल अपनाने की योजना बना रही है और इसके लिए 18 अगस्त को होने वाली सालाना बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मांगेगी.इससे पहले भी कंपनी ने ऐसा प्रस्ताव रखा था, लेकिन मई में इसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी. Swiggy ने बताया कि जरूरी मंजूरी मिलने के बाद इन्वेंट्री मॉडल में बदलाव करने में करीब 2 से 4 तिमाही का समय लग सकता है.