अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आपको बता दें, भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स अगस्त 2026 में चुनिंदा ICE और EV मॉडल पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है. ग्राहक इस महीने टाटा ईवी, पेट्रोल या डीज़ल कार खरीदने पर 3.35 लाख रुपये तक का फ़ायदा उठा सकते हैं. अगर आप टाटा की कार खरीदना चाहते हैं तो पूरी जानकारी के लिए अपने नज़दीकी टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं.

Tata Curvv EV और ICE पर डिस्काउंट

पर अभी ज़्यादा से ज़्यादा 3.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. खरीदार ‘क्रिएटिव’ ट्रिम पर 2.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे कुल डिस्काउंट 2.85 लाख रुपये हो जाता है. Curvv ICE मॉडल पर वैरिएंट और स्टॉक के बेस्ड पर 1.25 लाख रुपये तक के फ़ायदे मिल रहे हैं.

Harrier EV, ICE और Safari ICE पर डिस्काउंट

Tata Harrier और Safari के डीज़ल वैरिएंट पर 45,000 रुपये तक के फ़ायदे मिल रहे हैं. ध्यान दें कि दोनों SUV के पेट्रोल वैरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. ग्राहक अगस्त 2026 में Tata Harrier EV पर 2.75 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. ‘एडवेंचर’, ‘फियरलेस+’ और ‘एम्पावर्ड’ ट्रिम्स के साथ 50,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफ़र या 75,000 रुपये की स्क्रैपेज स्कीम मिल रही है. साथ ही, मौजूदा टाटा पेट्रोल या डीज़ल मॉडल से नई टाटा EV पर स्विच करने वाले ग्राहकों को 50,000 रुपये का लॉयल्टी फ़ायदा भी मिलेगा. मौजूदा टाटा EV मालिक जो दूसरी टाटा EV पर स्विच कर रहे हैं, वे 1 लाख रुपये का लॉयल्टी फ़ायदा उठा सकते हैं.

मॉडल
डिस्काउंट
टाटा कर्व ईवी
3.35 लाख रुपये
टाटा हैरियर ईवी
2.75 लाख रुपये
टाटा पंच ईवी
1.45 लाख रुपये
टाटा टियागो ईवी
1.45 लाख रुपये
टाटा कर्व आईईसी
1.25 लाख रुपये
टाटा पंच ईवी
1.25 लाख रुपये
टाटा सिएरा डीजल
90,000 रुपये
टाटा नेक्सन पेट्रोल
75,000 रुपये
टाटा नेक्सन सीएनजी
60,000 रुपये
टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी
55,000 रुपये
टाटा हैरियर डीजल
45,000 रुपये
टाटा सफारी डीजल
45,000 रुपये
टाटा नेक्सन ईवी
45,000 रुपये
टाटा टियागो आईसीई
35,000 रुपये
टाटा अल्ट्रोज़ आईसीई
35,000 रुपये
टाटा टिगोर आईसीई
30,000 रुपये
टाटा टिगोर ईवी
30,000 रुपये
टाटा नेक्सन डीजल
20,000 रुपये

टाटा के ‘फ़्रीडम ऑफ़र’ के तहत, खरीदार Harrier EV ‘एडवेंचर’ पर 75,000 रुपये और Harrier EV ‘फियरलेस+’ और ‘एम्पावर्ड’ वैरिएंट पर 1 लाख रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं.

Tata Punch EV पर डिस्काउंट

की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV में से एक, Punch EV पर अभी वेरिएंट के बेस्ड पर 1.45 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. MR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि LR ट्रिम्स पर 1.45 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है.

Tata Nexon EV और ICE पर छूट

Tata Nexon EV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक अगस्त 2026 में 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव शामिल है.

Tata Nexon के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर लगभग 75,000 रुपये और 20,000 रुपये तक की कुल छूट मिल रही है. CNG वेरिएंट्स पर 60,000 रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं.

Tata Tiago EV और ICE पर डिस्काउंट

प्रीफेसलिफ्ट Tata Tiago ICE का बचा हुआ स्टॉक निकालने के लिए, डीलर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं. वहीं, Tiago EV पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर या 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 50,000 रुपये का ‘फ्रीडम ऑफर’ शामिल है.

Tata Sierra, Altroz ​​और Tigor पर डिस्काउंट

खरीदार Tata Sierra के डीज़ल वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक और Tata Altroz ​​के CNG वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. Altroz ​​के पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, Tata Tigor ICE और Tigor EV पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.