आगरा। आगरा में ऑनर किलिंग हुई। पिता ने 22 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वजह थी- बेटी ने फौजी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। रविवार रात 12 बजे पिता ने पत्नी और बेटे के सामने बेटी को मारा-पीटा, फिर चुनरी से गला घोंट दिया। वारदात के बाद पत्नी और बेटे को भगा दिया और खुद लाश के पास बैठा रहा।

इधर, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस घर के अंदर गई तो बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। आरोपी पिता से वारदात की वजह पूछी तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। कहा- 4 महीने पहले बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर ली थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर जैतपुर थाना क्षेत्र का है। जिसकी हत्या हुई, उसका नाम अंकिता शर्मा (24) है।

किराए के मकान में रहता है परिवार

जैतपुर कस्बे में विमल शर्मा पिछले 15 साल से किराए के मकान में रह रहे थे। वह मूलरूप से फिरोजबाद का रहने वाला है। विमल एक दुकान पर नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सीता, बेटा अंकुश और बेटी अंकिता थी। अंकिता ने BA तक पढ़ाई की थी। ़

2-3 साल पहले अंकिता का अमित पचौरी से अफेयर था। अमित नहटोली गांव का रहने वाला है और ITBP में तैनात है। दोनों के घर के बीच की दूरी 6 किमी है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था।

परिवार के खिलाफ जाकर अंकिता ने 4 महीने पहले अमित से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद अमित ड्यूटी पर लौट गया, जबकि अंकिता अपने माता-पिता के साथ ही रहने लगी। परिवार के लोग उसकी इस शादी से नाराज थे।

चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो दरवाजा नहीं खोला

पड़ोसी अनुज ने बताया- रात 12:30 बजे विमल शर्मा के घर से चीखने की आवाजें आ रही थीं। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। हम लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। घर की लाइट की बंद कर लीं।

फिर कुछ लोग छत से भागते हुए दिखाई दिए। इसके बाद मैंने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक हम लोग दरवाजा खटखटाते रहे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर विमल शर्मा मिला। उससे पुलिस ने चिल्लाने की आवाज के बारे में पूछा तो वह सकपका गया।

डरते हुए पुलिस और मोहल्ले वालों को ऊपर वाले कमरे में ले गया, जहां अंकिता शर्मा अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले में चुनरी कसी हुई थी। मुंह से खून निकल रहा था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विमल शर्मा से पूछा गया तो उसने बताया कि मेरी बेटी ने मेरी मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर ली। इसके चलते मैंने उसका गला घोंट दिया। पुलिस लड़की को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया। उसका वीडियो वॉट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। वीडियो में वह यमुना किनारे पिंडदान करने के बाद घाट पर नहाते दिखाई दे रहा है। उसने पत्नी की तस्वीर के साथ ‘स्वर्गीय’ भी लिखवाया था। जब महिला ने अपना पिंडदान वाला वीडियो देखा तो वह दंग रह गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह थाना लाइनपार पहुंची। पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी।