Kanwar Yatra Traffic: यूपी में कावड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे एनएच 58 पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. 5 अगस्त से एक्सप्रेसवे की एक लेन कावड़ियों के लिए पूरी तरह आरक्षित रहेगी. यदि कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो दूसरी लाइन भी बंद की जा सकती है. ऐसे में दिल्ली नोएडा गाजियाबाद मेरठ बागपत मुजफ्फरनगर हरिद्वार और उत्तराखंड की ओर जाने वाले लाखों वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा.

प्रशासन ने मेरठ के परतापुर से लेकर उत्तराखंड सीमा तक दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी है. दूसरी ओर वाहनों के लिए टू वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. यदि कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो 5 अगस्त से दूसरी लाइन भी बंद करने का फैसला लिया जा सकता है. इस व्यवस्था का उद्देश्य कावड़ यात्रा को सुरक्षित बनाना और सड़क हादसों की आशंका को कम करना है.
दिल्ली से मेरठ हरिद्वार और मुजफ्फरनगर किन रास्तों से जाएं?
एक्सप्रेसवे प्रशासन की और से जारी रूट डायवर्जन प्लान के तहत दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन गाजीपुर बॉर्डर से एनएच9 होते हुए यूपी गेट डासना इंटरचेंज पिलखवा हापुड़ निजामपुर तिराहा ततारपुर तिराहा और कीठोर के रास्ते मेरठ पहुंचेंगे. मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वाले वाहन किठौर से परीक्षितगढ़ मवाना और रामराज होते हुए आगे अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. लखनऊ बरेली मुरादाबाद और अमरोहा जाने वालों के लिए नया रूट बनाया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दिल्ली गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेसवे पर यू टर्न लेकर आगे बढ़ेंगे. गजरौला अमरोहा और संभल की ओर से आने वाले वाहन संबंधित कट से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. लखनऊ बरेली और मुरादाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन भी गंगा एक्सप्रेसवे और एनएच9 के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे.
नोएडा गाजियाबाद और बागपत जाने वालों के लिए क्या रहेगा रूट?
नोएडा गाजियाबाद और दिल्ली से बागपत जाने वाले वाहन शामली करनाल और सोनीपत की और से एनएच1 या दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के जारी आगे बढ़ सकेंगे. वहीं बागपत से दिल्ली आने वाले वाहन भी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे या प्रशासन द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे. अगर आप भी 5 अगस्त के बाद सफर कर रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले ट्रेफिक एडवाइजरी जरूर देखें यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निकालकर घर से निकले. भारी वाहनों के चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. अनावश्यक रूप से कावड़ मार्ग पर प्रवेश न करें. पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
यात्रियों के लिए है क्या सलाह?
कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु सड़कों पर रहेंगे. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में लगातार बदलाव संभव है. यदि आपकी यात्रा दिल्ली नोएडा गाजियाबाद मेरठ बागपत मुजफ्फरनगर या उत्तराखंड की ओर है, तो घर से निकलने से पहले नवीनतम ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें. प्रशासन का कहना है की आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक प्लान में और भी बदलाव किए जा सकते हैं.



