Jhansi Snake Bite Tragedy:  झांसी से एक ही परिवार के छोटे बेटे और बेटी को एक जहरीले सांप द्वारा डसने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना में 6 साल के बेटे मयंक की मौत हो गई है जबकि 4 साल की बेटी  प्रगति अस्पताल में गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर है।

घर में दो दिन पहले निकला था। सांप का जोड़ा 

 चौंकाने वाली बात यह है कि‌ घर के जिस कमरे में सांप ने पीड़ित परिवार के बेटे और बेटी को काटा था इसी कमरे में दो दिन पहले जहरीले सांप करैत का एक जोड़ा निकला था. तब परिवार वालों ने उसमें से एक सांप को मार दिया था। बताया जा रहा है की दूसरे सांप ने दो दिन बाद देर रात अपनी मां के साथ सो रहे बेटे और बेटी को डस लिया।

बड़ागांव में हुई घटना 

घटना झांसी शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर बड़ागांव कस्बे की है। दिल दहला देने वाला यह हादसा कस्बे के हरदौलपुरा मोहल्ले में रहने वाले प्रदीप कुशवाहा के परिवार में हुआ है। प्रदीप की पत्नी नेहा ने बिलखते हुए बताया कि रविवार, 2 अगस्त की रात वह अपने 6 साल के बेटे मयंक और 4 साल की बेटी प्रगति को लेकर पलंग पर सो रही थी।

सांप ने पहले बेटी का काटा, बाद में बेटे को 

अलसुबह करीब 3:30 बजे उसकी 4 साल की बेटी अचानक जोर से रोने लगी. मैंने उठकर देखा तो तो उसे सांप ने काट लिया था। मैं उसे पलंग से तुरंत उठाकर दूसरे कमरे में सो रही अपनी सास के पास ले गई। इसके करीब तीनचार मिनट बाद ही उसके बेटे की भी चीखने की आवाज आई।

बेटे के पैर में लिपटा था सांप

बेटे की चीख सुनकर वह दौड़ते हुए कमरे में पलंग के पास पहुंची तो देखा उसके पैर में एक काला सांप लिपटा है जो उसे तीनचार जगह है काट चुका था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने परिजनों को आवाज लगाकर कमरे में बुलाया और सांप को मयंक के शरीर से दूर किया. इसके बाद दोनों बच्चों को लेकर इलाज के लिए झांसी भागे.

मयंक को बेटी के साथ उठा लाती तो जिंदा होता 

अपनी किस्मत को कोसते हुए नेहा ने बताया कि यदि मैं बेटी के साथ बेटे को भी उसी समय पलंग से उठाकर दूसरे कमरे में ले आती तो वो आज जिंदा होता लेकिन मुझे पहले सांप नजर नहीं आया।

वेंटीलेटर पर है बेटी प्रगति 

 उसने बताया कि 2 दिन 23 दिन पहले इसी कमरे में सांप का एक जोड़ा निकला था। उस समय मेरे परिवार वालों ने एक सांप को मार दिया था। जबकि दूसरा सांप कमरे में बने एक बिल में घुसकर छुप गया था। इसी दूसरे सांप ने दो दिन बाद मेरे बेटे और बेटी को डस लिया।

नेहा ने बताया कि जहरीले सांप करैत के काटने से उनके  इकलौते बेटे की झांसी मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह  9:30 बजे के करीब मौत हो गई। 4 साल की बेटी प्रगति झांसी के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत पर वेंटिलेटर पर है।

घटना के बाद नजर नहीं आया सांप 

गांव वालों ने बताया कि इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार की घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। सांप पकड़ने वाले को बुलाकर घर में सांप की तलाश की गई लेकिन वे कहीं नजर नहीं आया। घर के अंदर बने जिस बिल में सांप के होने की संभावना थी वहां भी खुदाई करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सबसे जहरीला सांप है करैत 

बता दें कि करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। यह रात के समय अंधेरी जगह पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है। किसी व्यक्ति को काटने पर इसका जहर सीधे नर्वस सिस्टम पर असर करता है। यदि समय पर इलाज नहीं मिले तो पीड़ित व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की कमी या सांस रुकने का खतरा रहता है इस सांप के काटने पर घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाकर एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :