सुबह का नाश्ता दिन की पहली मील होती है, इसलिए इसे दिनभर की सेहत और एनर्जी के लिए काफी अहम माना जाता है. रातभर बिना कुछ खाए रहने के बाद शरीर को फिर से काम करने के लिए एनर्जी और जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है. अगर सुबह का नाश्ता संतुलित और पोषण से भरपूर हो, तो शरीर को दिनभर काम करने की ताकत मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है. वहीं, नाश्ता छोड़ने या तलीभुनी और ज्यादा मीठी चीजें खाने से जल्दी भूख लग सकती है, थकान महसूस हो सकती है और शरीर को जरूरी पोषण भी नहीं मिल पाता.

हर व्यक्ति की उम्र, सेहत और खानपान की जरूरत अलग हो सकती है, लेकिन कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें ज्यादातर लोग अपने सुबह के में शामिल कर सकते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने के साथ लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करते हैं. सही नाश्ता दिन की अच्छी शुरुआत करने का आसान तरीका हो सकता है. आइए जानते हैं सुबह के नाश्ते में किन हेल्दी फूड्स को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए.

सुबह के नाश्ते में किन हेल्दी फूड्स को शामिल करें?

के अनुसार, सुबह के नाश्ते में ऐसे फूड्स चुनने चाहिए जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व दें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. ओट्स में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है. दही या ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं.

मौसमी फल, जैसे केला, सेब और बेरी, शरीर को विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं. बादाम, अखरोट और चिया सीड्स जैसे नट्स और सीड्स में हेल्दी फैट और फाइबर होता है. इसके अलावा, होल ग्रेन ब्रेड या टोस्ट भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इन फूड्स को मिलाकर संतुलित नाश्ता करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं और दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है.

नाश्ते में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजें कम खानी चाहिए जिनमें चीनी, नमक या अनहेल्दी फैट ज्यादा हो. मीठे सीरियल, पेस्ट्री, डोनट, कुकीज, केक, ज्यादा मीठे ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक जैसे विकल्प शरीर को ज्यादा पोषण नहीं देते. तलीभुनी चीजें भी सुबह के समय भारी महसूस करा सकती हैं.

इसके अलावा, सिर्फ चाय या कॉफी पीकर नाश्ता छोड़ना भी सही नहीं माना जाता. कोशिश करें कि नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल हों जिनमें प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मौजूद हों. इससे शरीर को बेहतर पोषण मिलता है और लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है.