एशिया के सबसे बड़े आईपीओ ने अपनी लिस्टिंग के दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज पर CXMT कॉर्प के शेयरों में 500 फीसदी से ज़्यादा की तेज़ी आई. यह इस साल का एशिया का सबसे बड़ा IPO है. ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद, इस तेजी ने वैल्यूएशन के मामले में चिप बनाने वाली इस कंपनी को चीन के शेयर बाजार में सबसे ऊपर पहुंचा दिया.

इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 54.65 युआन तक पहुंच गई, जबकि IPO के समय इसकी कीमत 8.66 युआन प्रति शेयर थी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जबरदस्त तेजी से CXMT का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.65 ट्रिलियन युआन हो गया, जो IPO के समय इसके अनुमानित 85.5 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन से कहीं ज्यादा है. बाजार में इस शानदार शुरुआत ने CXMT को चीन की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बना दिया. इसने ‘इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना’ को पीछे छोड़ दिया, जो पहले मार्केट वैल्यू के मामले में सबसे ऊपर था.
विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करना
रॉयटर्स ने बताया कि एडवांस्ड सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर अमेरिका की बढ़ती पाबंदियों के बीच, CXMT चीन की उस रणनीति का एक अहम हिस्सा बनकर उभरी है, जिसका मकसद घरेलू चिप इंडस्ट्री को मजबूत करना और विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करना है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि CXMT को पहले दिन जो फायदा हुआ, वह ‘चाइना रिसोर्सेज न्यू एनर्जी’ की लिस्टिंग के समय हुई 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी से कहीं ज्यादा है. ‘चाइना रिसोर्सेज न्यू एनर्जी’ ने इसी महीने की शुरुआत में 3.6 बिलियन डॉलर का IPO लॉन्च किया था.
एशिया का सबसे बड़ा आईपीओ
CXMT ने अपने IPO के ज़रिए 66.6 बिलियन युआन जुटाए, जो चीन के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा IPO है. पहले ‘चांगक्सिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज’ के नाम से जानी जाने वाली इस कंपनी ने 8.66 युआन प्रति शेयर की कीमत पर 6.688 बिलियन शेयर ऑफर किए . 49.50 युआन की शुरुआती कीमत पर, CXMT का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 3.3 ट्रिलियन युआन था.
AIड्रिवन सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी का फायदा उठाते हुए, यह कंपनी चीन की प्रमुख घरेलू मेमोरी चिप निर्माता के तौर पर उभरी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डायनामिक रैंडमएक्सेस मेमोरी चिप्स बनाने वाली दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी CXMT को बीजिंग की उस कोशिश में एक अहम खिलाड़ी माना जाता है, जिसका मकसद विदेशी सप्लायर्स पर निर्भरता कम करना है. यह खास तौर पर हाईबैंडविड्थ मेमोरी के मामले में है, जो AI डेटा सेंटर्स में इस्तेमाल होने वाला एक जरूरी कंपोनेंट है.
16 साल बाद देखी गई ऐसी लिस्टिंग
मेनलैंड चीन में हुई लिस्टिंग्स में, यह IPO 2010 में एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना की लगभग 10 अरब डॉलर की शेयर सेल्स के बाद दूसरे नंबर पर है. इस ऑफरिंग में एक खास तरह की प्राइसिंग स्ट्रक्चर भी थी, जिसमें 66.6 अरब युआन, 6.688 अरब शेयर और 8.66 युआन प्रति शेयर जैसे आंकड़े शामिल थे—ये नंबर चीनी संस्कृति में शुभ माने जाते हैं—और ये लिस्टिंग की अहमियत को दिखाते हैं. अनहुई प्रांत के हेफेई में स्थित CXMT में इन्वेस्टर्स ने बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाई. IPO के रिटेल हिस्से के लिए 212 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला. इसमें आम इन्वेस्टर्स ने 7.07 ट्रिलियन युआन की कीमत के 9.4 मिलियन एप्लीकेशन दिए, जो स्पेसएक्स के रिकॉर्डतोड़ने वाले आईपीओ में देखी गई रिटेल डिमांड से लगभग 10 गुना ज्यादा है.



