संसद में अगले हफ्ते होने वाली विशेष बैठक से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने आज शुक्रवार को परिसीमन से जुड़े नए महिला आरक्षण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके तहत सभी राज्यों की विधानसभा सीटों के अलावा लोकसभा सीटों की संख्या में भी 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है. सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट ने आज 3 बिल मंजूर कर लिया, जिसमें नए परिसीमन में 1971 के जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या तय होगी. साथ ही नई सीटों की सीमा के लिए 2011 के जनगणना को आधार बनाया गया है. सवाल है कि अगर लोकसभा में सीटों की संख्या 850 तक पहुंचा जा रही है तो विधानसभा में अधिकतम सीट कितनी बढ़ाई जाएंगी.

मोदी कैबिनेट ने आज 131वां संविधान संशोधन बिल, 132वां संविधान संशोधन बिल और तीसरा UTs बिल को अपनी मंजूरी दे दी. नए परिसीमन के तहत में 1971 के जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या तय की जाएगी. उसी आधार पर 50% सीटें भी बढ़ेंगी. इस तरह से अभी जो मौजूदा सीटें हैं उस पर 50% सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी.
विधानसभा में विधायकों की अधिकतम संख्या 650
विधानसभाओं में विधायकों की अधिकतम संख्या 650 रखी जाएगी. ताकि उत्तर प्रदेश का बंटवारा ना करना पड़े. उत्तर प्रदेश विधानसभा में अभी सबसे अधिक 403 सीटें आती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नई सीटों की सीमा तय करने के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया है.
इसी तरह नए प्रस्तावित संशोधन के तहत लोकसभा की मौजूदा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 तक किए जाने की योजना है. ऐसे में 850 सीटों में से 835 सीटें राज्यों से तो 15 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों से फिक्स की जाएंगी. जबकि अभी यह संख्या 530 और 20 है. फिलहाल दावा किया जा रहा है कि संसद में संशोधन बिल को पास कराने के लिए सरकार के पास जरूरी दो तिहाई बहुमत है.
लोकसभा में बहस के लिए 12 घंटे, फिर वोटिंग
अगले हफ्ते विशेष सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को सुबह 10 बजे लोकसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें लोकसभा में फ्लोर लीडर्स मौजूद रहेंगे. लोकसभा में 1012 घंटे की चर्चा होगी. लोकसभा में 30 नवंबर को बिल पेश किया जाएगा, जबकि बिल पर वोटिंग अगले दिन एक नवंबर शाम 4 बजे को की जाएगी.
परिसीमन से जुडे जो अन्य 2 बिल लोकसभा में पड़े हैं उसे सरकार सोमवार को 11 बजे वापस ले लेगी. संशोधन बिल को पास कराने के मकसद से सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से संपर्क साधा है. सरकार को भरोसा है कि संसद के विशेष सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले दोनों संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए जरूरी संख्याबल हासिल हो जाएगा.
2029 के लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन
इसके अलावा संविधान के 8 अनुच्छेदों में संशोधन किया जाएगा और पहले पेश किए गए 2 पुराने विधेयकों को वापस लिया जाएगा. सरकार की योजना परिसीमन को 2027 की जनगणना से अलग रखने की है.
तकनीक आधारित डेटा संग्रह के जरिए इस पूरी प्रक्रिया को अगले 2 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन का काम पूरा हो सके.
15 साल में रोटेट होंगी महिला आरक्षित सीटें
संसद में 131वां संविधान संशोधन बिल में परिसीमन आयोग बनाने और 1971 की जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का प्रावधान है. जबकि 132वां संविधान संशोधन बिल में सीटों का परिसीमन साल 2011 की जनगणना के आधार पर करने का प्रावधान है.
इसी तरह तीसरा बिल पुडुचेरी, दिल्ली, जम्मूकश्मीर की विधानसभाओं में यही प्रावधान करने के लिए है. महिला आरक्षित सीटें हर 15 साल में रोटेट की जाएंगी.



