Saryu Kamala Express Time Table: से की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक रेल सफर करना आसान हो गया है। अयोध्या कैंट और जनकपुरधाम के बीच चलने वाली सरयूकमला साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 28 नवंबर 2026 से हो चुकी है।

इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों देशों के बीच आनाजाना आसान होगा और एक नई सुविधा मिलेगी। ट्रेन की शुरुआत के साथ ही यात्रियों में इसके किराए, टाइम टेबल और यात्रा से जुड़े नियमों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

यह खबर भी पढ़ें: 

स्लीपर से AC तक की सुविधा 

सरयूकमला एक्सप्रेस में यात्रियों को स्लीपर से लेकर AC कोच तक की सुविधा मिलेगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अयोध्या कैंट से जनकपुरधाम तक यात्रा करने के लिए किराया कुछ इस प्रकार है।

कोच की श्रेणी   किराया
स्लीपर क्लास   365 रुपये
3 AC इकोनॉमी 885 रुपये
3 AC   965 रुपये
2 AC   1,360 रुपये

इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को एक बात का ध्यान रखना होगा। इसमें केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। यानी RAC और वेटिंग टिकट पर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे।

वीकली चलेगी सरयूकमला एक्सप्रेस

दोनों ओर से सप्ताह में एकएक दिन संचालित होगी। नेपाल के जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट आने वाली ट्रेन 28 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

वहीं, अयोध्या कैंट से जनकपुरधाम जाने वाली ट्रेन की शुरुआत 30 नवंबर 2026 से होगी। यह ट्रेन हर सोमवार को रवाना होगी।

ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार है

जानकारी जनकपुरधाम से अयोध्या अयोध्या से जनकपुरधाम
चलने का दिन हर शनिवार  हर सोमवार
पहली सेवा 28 नवंबर 2026 30 नवंबर 2026
रवाना होने का समय दोपहर 1:10 बजे शाम 5:50 बजे

यात्रियों के लिए सामान ले जाने की भी तय हुई सीमा

ट्रेन में सफर के दौरान यात्री अपने साथ तय सीमा तक ही सामान मुफ्त ले जा सकेंगे। इसके लिए कोच के हिसाब से वजन की लिमिट तय की गई है।

सेकेंड AC अधिकतम 50 किलो सामान।
थर्ड AC अधिकतम 40 किलो सामान।
 स्लीपर क्लास अधिकतम 40 किलो सामान।

इस तरह सरयूकमला एक्सप्रेस के संचालन से अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच यात्रा करने वाले लोगों को एक नया रेल ऑप्शन मिलेगा। खासकर धार्मिक और पर्यटन के उद्देश्य से भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: