डायबिटीज के मरीज अब तक ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवाओं, इंसुलिन और लाइफस्टाइल चेंज करते रहे हैं, लेकिन फ्यूचर में बिजली से भी ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकेगा? स्विट्जरलैंड की ETH ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक इम्प्लांट तैयार किया है, जो बॉडी के एक्स्ट्रा ग्लूकोज को एक दूसरे तत्व में बदलकर यूरिन के रास्ते बाहर निकाल देता है.

इस डिवाइस की खास बात ये कि इसके लिए न कोई दवा लगती है न इंसुलिन. शुरुआती एक्सपेरिमेंट में डिवाइस ने डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे चूहों में पॉजिटिव रिजल्ट दिखाए हैं. हालांकि, इंसानों पर अभी इसका ट्रायल बाकी है.

क्या है ECHO स्मार्ट इम्प्लांट?

बायोटेक्नोलॉजी और बायोइंजीनियरिंग के प्रोफेसर मार्टिन फुसेनेगर की लीडरशिप में ETH ज्यूरिख की टीम ने ये डिवाइस डेवलप की है. ECHO यानी Electrocatalytic ClosedLoop Health Optimization. इस इम्प्लांट का साइज़ छोटी USB स्टिक जितना है , जिसे स्किन के नीचे लगाया जाता है.

ये मेटाबॉलिज्म कंट्रोल करने की बजाय एक्स्ट्रा ग्लूकोज को हटाने का काम करता है. इसमें ग्रेफाइट फेल्ट पर गोल्ड नैनोक्लस्टर्स और प्लैटिनम के बेहद छोटे पार्टिकल्स से बना एक खास कैटेलिस्ट इस्तेमाल किया गया है. इलेक्ट्रिक एनर्जी मिलने पर ये खून में मौजूद ग्लूकोज को ग्लूकोनेट में बदल देता है. ग्लूकोनेट किडनी के ज़रिए यूरिन से बाहर निकल जाता है.

बिजली से कैसे कंट्रोल होगी शुगर?

इस इम्प्लांट को एक कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर से जोड़ा जाता है, जो बॉडी के ग्लूकोज लेवल पर लगातार नजर रखता है.जब खाना खाने के बाद शुगर बढ़ती है, तो सेंसर ब्लूटूथ से स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच को सिग्नल भेजता है. इसके बाद वायरलेस तरीके से इम्प्लांट एक्टिव हो जाता है और एक्स्ट्रा ग्लूकोज को ग्लूकोनेट में बदलने लगता है.
जैसे ही शुगर लेवल आती है, डिवाइस अपने आप बंद हो जाता है. ये क्लोज्डलूप सिस्टम जैसे काम करता है. मकसद शुगर को जरूरत से ज्यादा नीचे गिरने से बचाते हुए कंट्रोल करना है.

चूहों में दिखा शुगर और वजन पर असर

22 अक्टूबर 2026 को साइंस जर्नल ‘Science’ में छपी रिसर्च बताती है डायबिटीज से पीड़ित चूहों में इम्प्लांट एक्टिव होने के करीब एक घंटे के भीतर ब्लड शुगर सामान्य स्तर पर आ गई. छह हफ्ते चले प्रयोग में चूहों का वजन भी कम हुआ और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल में भी गिरावट देखी गई.

साइंटिस्ट्स कहते है एक्सट्रा ग्लूकोज शरीर से बाहर निकलती है तो उसका फैट के रूप में जमा होना कम हो सकता है. इससे बॉडी फैट का इस्तेमाल एनर्जी के लिए करने लगती है हालांकि, ये रिजल्टस अभी जानवरों पर हुए प्रयोग के हैं. इंसानों में इसका असर कितना होगा, ये देखना बाक़ी है.

क्या किडनी पर बढ़ेगा दबाव?

नई टैक्नोलोजी को लेकर सवाल भी होते हैं डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ. आशीष जायसवाल कहते हैं एक्सट्रा ग्लूकोज को ग्लूकोनेट में बदलकर किडनी के रास्ते बाहर निकालने का तरीका नया जरूर है, लेकिन इसके लॉन्गटर्म असर का आकलन जरूरी है. अगर डिवाइस का इस्तेमाल लंबे समय तक किया गया तो शरीर में बनने वाले ग्लूकोनेट की मात्रा और उसे बाहर निकालने के प्रोसेस पर नजर रखनी होगी. किडनी पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह जानना जरूरी है, साथ ही एसिडबेस इम्बैलेंस और शरीर में मेटाबॉलिक चेंज की भी जांच करनी होगी.

दवाओं और इंसुलिन का विकल्प नहीं

डॉ. जायसवाल मानते हैं इस तकनीक को फिलहाल डायबिटीज की दवाओं का विकल्प मानना सही नहीं होगा. इस डिवाइस का मैकेनिज्म दवाओं से बिल्कुल अलग है. यह बॉडी मेटाबॉलिज्म को बेहतर नहीं बनाता, एक्सट्रा ग्लूकोज को ग्लूकोनेट में बदलकर बाहर निकालता है. इसलिए यह दवाओं की जगह नहीं ले सकता. फ्यूचर में इसे मौजूदा इलाज के साथ एक एडिशनल डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. अभी यह प्रीलिमिनरी रिसर्च है. छह हफ्तों में जानवरों पर किए एक्सपेरिमेंट के आधार पर इसकी लॉन्गटर्म सेफ्टी या इंसानों पर असर तय नहीं किया जा सकता.

मरीजों तक पहुंचने में लगेंगे कई साल

फिलहाल ECHO का ट्रायल चूहों और पांच लीटर ग्लूकोज वाले लैब सॉल्यूशन में किया गया है. इंसानों पर इसका क्लिनिकल ट्रायल शुरू नहीं हुआ है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साइंटिस्ट्स को अब बड़े जानवरों पर परीक्षण, डिवाइस कैपेसिटी बढ़ाने, लॉन्ग टर्म सेफ्टी और टेक्निकल स्टेबिलिटी पर काम करना होगा.

भारत जैसे देश में, जहां टाइप2 डायबिटीज के मरीज बड़ी तादाद में हैं ये टैक्नीक अहम हो सकती है लेकिन कीमत, एवेलिविलिटी, और इलाज की अभी की व्यवस्थाओं के साथ इसकी उपयोगिता भी अहम होगी. फिलहाल इसे डायबिटीज के इलाज में एक नए साइंटिफिक डेवलपमेंट के तौर पर देखा जा रहा है इंसुलिन और दवाओं से छुटकारे के तौर पर नहीं.