Chhatarpur Garage Fire: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक डेंटिंगपेंटिंग गैरेज में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि गैरेज में खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए. आगजनी में करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है. आगजनी की ये घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी के पीछे स्थित डेंटिंगपेंटिंग गैरेज में घटी. गैरेज में आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया.

जानकारी के अनुसार, आग इतनी ज्यादा थी कि उसकी चपेट में कई वाहन आ गए और जलकर खाक हो गए. शुरुआती अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भीषण आगजनी की घटना में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. ये गैरज अफजल/अफसर का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहां आग लगी है, वो गैरेज अफजल/अफसर का है. बताया जा रहा है कि आग लगने के करीब एक घंटे बाद तक नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा.

दमकल के इंतजार के बीच लोग आग बुझाने में जुटे रहे

दमकल विभाग की गाड़ी के इंतजार के बीच स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाली और आग बुझाने में जुटे रहे. लोगों ने पानी के टैंकर, बाल्टियों और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आने से एक पिकअप, एक स्कूटी सहित अन्य वाहन जलकर खाक होने की बात कही जा रही है. आग से गैरेज में रखा अन्य सामान भी प्रभावित हुआ है.

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है

स्थानीय निवासी रईस खान ने दमकल वाहन के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है. वहीं, जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि गैरेज में आग लगने की सूचना मिली थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आग लगने की वजहों का पता किया जा रहा है.