Volkswagen ने अपनी मशहूर Golf GTI के 50 साल पूरे होने पर एक खास एडिशन पेश किया है. इसका नाम Golf GTI 1976 रखा गया है. यह लिमिटेड एडिशन कार दुनिया भर में सिर्फ 1,976 यूनिट में बनाई जाएगी. इसे यूरोप में 2027 की पहली तिमाही में बिक्री के लिए लाया जाएगा. इसका प्रोडक्शन जर्मनी के वोल्फ्सबर्ग स्थित Volkswagen प्लांट में शुरू होगा.

325 hp की पावर और सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स
नई Golf GTI 1976 में 2.0लीटर का 4सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 325 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. खास बात यह है कि मौजूदा Golf GTI लाइनअप में यह अकेली कार है, जिसमें मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
इसकी पावर Golf GTI Edition 50 के बराबर है और मौजूदा Golf GTI Clubsport से 24 hp ज्यादा है. हालांकि, इसका टॉर्क 420 Nm के बजाय 380 Nm रखा गया है. Volkswagen के मुताबिक, 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स अधिकतम 380 Nm टॉर्क ही संभाल सकता है. कंपनी ने यह खास मॉडल उन GTI फैंस की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो ज्यादा पावर के साथ मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार चाहते हैं.
बेहतर कंट्रोल के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
Golf GTI 1976 में Adaptive Chassis Control , इलेक्ट्रॉनिक फ्रंट डिफरेंशियल लॉक और Progressive Steering स्टैंडर्ड मिलेंगे. इसमें Clubsport वाला Special Driving Profile भी दिया गया है. यह फीचर इंजन, स्टीयरिंग और सस्पेंशन की सेटिंग को जर्मनी के मशहूर Nürburgring Nordschleife रेस ट्रैक के हिसाब से बदलता है.
इसके अलावा ऑप्शनल GTI Performance Package भी मिलेगा. इसमें हल्का RPerformance एग्जॉस्ट सिस्टम, टाइटेनियम टेलपाइप और 19इंच के Warmenau फोर्ज्ड अलॉय व्हील शामिल हैं. इस पैकेज में खास परफॉर्मेंस सस्पेंशन भी मिलता है, जो Clubsport के सेटअप से 5 mm नीचे है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें मजबूत सस्पेंशन माउंटिंग और बदले हुए व्हील कैरियर दिए गए हैं, जिससे आगे के पहियों की पकड़ बेहतर होती है.
बाहर और अंदर से कैसा होगा लुक?
इसके फ्रंट स्प्लिटर पर लाल रंग की पट्टी और ‘GTI 1976’ की बैजिंग दी गई है. रूफ स्पॉयलर और साइड मिरर पर भी खास ग्राफिक्स मिलेंगे. Volkswagen के आगेपीछे के लोगो और पीछे की साइड विंडो पर मौजूद बैज को गहरे रंग में रखा गया है. इसमें स्टैंडर्ड 19इंच Queenstown अलॉय व्हील मिलेंगे. कार तीन रंगों Pure White, Grenadilla Black Metallic और Tornado Red में उपलब्ध होगी.
केबिन में पुराने Golf GTI की याद दिलाने वाला गोल्फ बॉल जैसा गियर नॉब दिया गया है. इसके अलावा नई GTI स्पोर्ट सीटें, पीछे की बाहरी सीटों के लिए लाल सीट बेल्ट, लाल एक्सीलरेटर पैडल और ArtVelours फिनिश वाला मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा. डैशबोर्ड और आगे के दरवाजों पर कार्बन फिनिश दी गई है. हर कार के केबिन में ‘ONE OF 1976’ लिखा एक खास प्लेट भी लगाया जाएगा.



