कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब जिला कुल्लू से एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां जिला मुख्यालय के साथ लगते एक कस्बे से दो नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं।

कुल्लू के कस्बे से अचानक लापता हुईं दो नाबालिग
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते एक कस्बे से दो नाबालिग लड़कियां लापता हुई हैं। इनमें एक की उम्र 12 साल और दूसरी की 13 साल बताई जा रही है। दोनों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। वहीं, इलाके में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। लापता की पहचान-
- सारा (13 वर्ष) निवासी नागाबाग, कुल्लू
- आराध्या (13 वर्ष) निवासी रायसन, कुल्लू
मंडी, बिलासपुर समेत चार जिलों की पुलिस को भेजे फोटो
पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश के लिए आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी है। इसके तहत लड़कियों के फोटो मंडी, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और शिमला पुलिस को भेजे गए हैं, ताकि कहीं भी उनके दिखाई देने पर तुरंत जानकारी मिल सके। पुलिस अलग-अलग स्तर पर दोनों का पता लगाने में जुटी हुई है।
बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता
दो छोटी उम्र की लड़कियों के एक साथ लापता होने की घटना से इलाके के लोग भी चिंता में हैं। लोगों में बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, परिजन अपनी बच्चियों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और सभी को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही दोनों को तलाश लेगी। परिजनों और पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यदि किसी को दोनों बच्चियों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत दिए गए नंबर 98573 20111 पर संपर्क करें।
पुलिस ने तेज किए तलाश के प्रयास
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग लड़कियों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उनकी तलाश के लिए संबंधित जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों लड़कियां कहां हैं और किन परिस्थितियों में लापता हुई हैं।


