हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के बीच भारत अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ सुरक्षा का घेरा मजबूत करने में जुटा है. समुद्री रास्तों पर चीन की बढ़ती सक्रियता और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बीच मालदीव में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की आठवीं NSA स्तर की बैठक हुई. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया.

इस बैठक में भारत, मालदीव, श्रीलंका और बांग्लादेश के सुरक्षा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया ने अतिथि देशों के तौर पर शामिल हुए.बैठक में सदस्य देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद और कट्टरपंथ से मुकाबला, मानव और मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.

202627 के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर अगले दो साल का रोडमैप तैयार किया गया. इस दौरान भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका ने 202627 के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए. मॉरीशस ने वर्चुअल माध्यम से इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया. इसके जरिए सदस्य देशों के बीच सुरक्षा समन्वय, प्रशिक्षण और सूचनाओं के आदानप्रदान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.

समुद्री सुरक्षा पर भारत का फोकस

खास बात यह है कि चीन की हिंद महासागर में बढ़ती रणनीतिक और समुद्री गतिविधियों के बीच भारत क्षेत्रीय देशों के साथ सुरक्षा समन्वय को मजबूत करने पर जोर दे रहा है. कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के जरिए समुद्री निगरानी, खुफिया जानकारी साझा करने, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और आपदा प्रबंधन में साझा क्षमता विकसित करने की कोशिश की जा रही है.

बैठक में सदस्य देशों ने प्रशिक्षण, अनुभव साझा करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया.यानी हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के बीच भारत अपने समुद्री पड़ोसियों को साथ लेकर क्षेत्रीय सुरक्षा का साझा ढांचा मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।