Bihar Anand Mohan SC Supreme Court:  बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है। यहां के बाहुबली आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने उनकी रिहाई को असंवैधानिक करार देते हुए उन्हें एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को समय से पहले रिहाई की रियायत दिए जाने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कोर्ट ने आनंद मोहन के मामले में पांच कानूनी सवाल किए हैं।

डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में काट रहे थे उम्रकैद

आनंद मोहन को 1994 में बिहार के गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बिहार सरकार ने जेल नियमों में संशोधन के बाद उनकी समयपूर्व रिहाई का रास्ता साफ किया था। हालांकि, इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

जी. कृष्णैया की पत्नी ने रिहाई के खिलाफ दायर की थी याचिका

जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आनंद मोहन की रिहाई रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने अदालत से अपील की थी कि रिहाई का आदेश निरस्त कर आनंद मोहन को दोबारा जेल भेजा जाए।

बिहार सरकार और आनंद मोहन ने दाखिल किया था हलफनामा

मामले की सुनवाई के दौरान आनंद मोहन और बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। दोनों पक्षों की ओर से दलील दी गई थी कि जेल से रिहाई का फैसला मनमाना नहीं था। यह रिहाई बिहार सरकार के जेल नियमों में किए गए संशोधन के आधार पर दी गई थी।

आत्मसमर्पण नहीं करने पर हो सकती है गिरफ्तारी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आनंद मोहन को तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करना होगा। यदि वे निर्धारित अवधि में सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। इस मामले ने उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की समयपूर्व रिहाई से जुड़े नियमों और सरकारों के अधिकारों पर एक बार फिर बहस शुरू कर दी है।