: शादी का फैसला निजी जरूर है, लेकिन जब इसका असर आने वाली पीढ़ी की सेहत पर पड़ने की आशंका हो, तो सवाल उठना लाजिमी है। भारत में चचेरेममेरे भाईबहनों के बीच शादी यानी कजिन मैरिज को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच गया है। करीबी रिश्तेदारों में शादी से बच्चों को होने वाले संभावित आनुवंशिक खतरों पर अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। ऐसे में जानिए क्या होती है कजिन मैरिज, भारत में इसे लेकर क्या कानून है और दुनिया के दूसरे देशों में क्या नियम हैं।

पहले समझिए, क्या होती है कजिन मैरिज?

कजिन मैरिज यानी अपने चचेरे, ममेरे, फुफेरे या मौसेरे भाईबहन से शादी करना। आसान भाषा में समझें तो अगर किसी व्यक्ति की शादी उसके चाचा, मामा, बुआ या मौसी के बेटे या बेटी से होती है, तो इसे कजिन मैरिज कहा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा फर्स्ट कजिन मैरिज की होती है। यानी ऐसे दो लोगों की शादी, जिनके दादादादी या नानानानी एक ही हों। आज भी दुनिया के कई समाज में यह पुरानी परंपरा बरसों से चलती या रही है। कुछ जगहों पर परिवार के अंदर ही रिश्ता तय करने को पसंद किया जाता है, ताकि परिवारों के बीच संबंध मजबूत रहें और संपत्ति या पारिवारिक परंपराएं भी परिवार में ही बनी रहें।

लेकिन इस परंपरा को लेकर अब सबसे बड़ी चिंता बच्चों की सेहत से जुड़ी है।

सुप्रीम कोर्ट में क्यों पहुंचा कजिन मैरिज का मामला?

करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी से होने वाले बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों दायर की है। उन्होंने बताया कि उनके मातापिता आपस में करीबी रिश्तेदार थे और उन्हें जन्म से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं। 20 नवंबर 2026 को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि शादी करना हर व्यक्ति का निजी फैसला के पास है। हालांकि, कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या इस मामले में कानून बनाने या लोगों को जागरूक करने के लिए कोई कदम उठाया जा सकता है। याचिका में यह भी मांग की गई है कि शादी से पहले जोड़ों को डॉक्टरों से सलाह लेने और जरूरत पड़ने पर जरूरी जांच कराने की सुविधा मिले। यानी इस मामले का मकसद सिर्फ शादी पर रोक लगाना नहीं, बल्कि लोगों को इससे जुड़े संभावित स्वास्थ्य खतरों की सही जानकारी देना भी है।

कजिन मैरिज से बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?

अगर इस पूरे विवाद के बारे में बात की जाए तो सबसे गंभीर वजह आनुवंशिक जोखिम बताया जा रहा है। दरअसल, हर व्यक्ति के शरीर में कुछ ऐसे जीन के मुताबिक, जिन मातापिता के बीच कोई खून का रिश्ता नहीं होता, उनके बच्चे में किसी आनुवंशिक स्वास्थ्य समस्या की आशंका सामान्य तौर पर करीब 2 से 3 प्रतिशत ही होती है। वहीं, फर्स्ट कजिन यानी चचेरेममेरे भाईबहन की शादी में यह अनुमान करीब 5 से 6 प्रतिशत तक हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि कजिन मैरिज से पैदा होने वाला हर बच्चा बीमार होगा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ऐसे मातापिता के अधिकांश बच्चे स्वस्थ पैदा होते हैं। लेकिन सामान्य जोड़ों की तुलना में जोखिम बढ़ जाता है। परिवार में पहले से किसी आनुवंशिक बीमारी का इतिहास हो या कई पीढ़ियों से करीबी रिश्तों में शादियां होती रही हों, तो खतरा और बढ़ सकता है। इसी के चलते विशेषज्ञ का मानना है की शादी या बच्चे प्लान करने से पहले परिवार की मेडिकल हिस्ट्री जानना बेहद जरूरी है, साथ ही और जरूरत पड़ने पर जेनेटिक काउंसलिंग कराने की सलाह भी विशेषज्ञ देते हैं,  ताकि आने वाले खतरों या बीमारी को टाला जा सके।

भारत में कजिन मैरिज को लेकर क्या है कानून?

भारत में कजिन मैरिज यानी चचेरेममेरे भाईबहनों से शादी पर सभी धर्मों के लिए एक जैसा कानून नहीं है। अलगअलग धर्मों में शादी को लेकर अलग नियम हैं। कुछ जगहों पर पुरानी परंपराओं के आधार पर भी ऐसी शादी की इजाजत मिल सकती है।

1. हिंदू मैरिज एक्ट क्या कहता है?

हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के अनुसार, कुछ करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी नहीं हो सकती। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें कानून के तहत तय ‘निषिद्ध रिश्ते’ ‘ और ‘सपिंड संबंध’ शामिल हैं यानि इसमें भाईबहन, चाचा और भतीजी, मामा और भांजी जैसे रिश्ते शामिल हैं। हालांकि, इस कानून में एक छूट भी है। अगर किसी समाज में ऐसी शादी की पुरानी परंपरा है और उसे कानून मान्यता देता है, तो उस स्थिति में शादी की इजाजत मिल सकती है। यानी कुछ जगहों पर परंपरा के आधार पर कजिन मैरिज की अनुमति हो सकती है।

2. मुस्लिम पर्सनल लॉ में क्या व्यवस्था है?

मुस्लिम पर्सनल लॉ में चचेरे, ममेरे, फुफेरे और मौसेरे भाईबहनों के बीच शादी की अनुमति है। ऐसे रिश्ते मुस्लिम विवाह कानून में प्रतिबंधित रिश्तों की श्रेणी में नहीं आते। हालांकि, शादी के लिए सहमति और अन्य कानूनी शर्तें लागू रहती हैं।

3. स्पेशल मैरिज एक्ट में क्या नियम हैं?

स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत अलगअलग धर्मों के लोग भी सिविल मैरिज कर सकते हैं। लेकिन इस कानून में भी निषिद्ध रिश्तों की सूची दी गई है। कुछ मामलों में मान्य परंपरा के आधार पर अलग नियम का प्रावधान है। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हर तरह की कजिन मैरिज अपने आप मान्य हो जाती है।

यानी भारत में इस मुद्दे पर जवाब व्यक्ति के धर्म, लागू कानून, रिश्ते की सटीक श्रेणी और मान्य परंपरा पर निर्भर करता है।

दुनिया के कितने देशों में कजिन मैरिज पर रोक है?

कजिन मैरिज को लेकर दुनिया के देशों में अलगअलग कानून हैं। कुछ देशों ने फर्स्ट कजिन मैरिज पर पूरी तरह रोक लगाई है, तो कुछ देशों में अदालत या सरकारी अनुमति जैसी शर्तों के साथ इसकी इजाजत दी जाती है।

अक्टूबरनवंबर 2026 में उपलब्ध देशों के कानूनों के एक तुलनात्मक संकलन के मुताबिक, 195 देशों में से 17 देशों में फर्स्ट कजिन मैरिज पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जबकि 8 देशों में इस पर शर्तों के साथ रोक या अनुमति की व्यवस्था है। बाकी 170 देशों में इसे प्रतिबंधित करने वाला ऐसा राष्ट्रीय कानून दर्ज नहीं है।

इन देशों में है पूरी तरह प्रतिबंध:

    • चीन : यहां तीन पीढ़ियों के अंदर आने वाले करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी पर रोक है। इसमें फर्स्ट कजिन यानी चचेरेममेरे भाईबहन भी शामिल हैं।

    • वियतनाम : यहां तीन पीढ़ियों के अंदर आने वाले रिश्तेदारों के बीच शादी की अनुमति नहीं है।

    • फिलीपींस : यहां कानून के तहत चौथी डिग्री तक के करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी पर रोक है। इसमें फर्स्ट कजिन भी शामिल हैं।

    • स्वीडन : यहां 1 जुलाई 2026 से फर्स्ट कजिन यानी चचेरेममेरे भाईबहनों की शादी पर रोक लागू हुई।

    • ऑस्ट्रिया : यहां 1 अगस्त 2025 से कजिन मैरिज पर प्रतिबंध लागू किया गया।

    • यूक्रेन : यहां फैमिली कोड के तहत फर्स्ट कजिन यानी चचेरेममेरे भाईबहन आपस में शादी नहीं कर सकते।

    ध्यान दें: इन देशों के कानूनों में करीबी रिश्तों की परिभाषा और कुछ शर्तें अलगअलग हो सकती हैं। इसलिए इन्हें एक जैसा नियम न समझें।

    किन देशों में कजिन मैरिज पूरी तरह कानूनी है?

    दुनिया के कई देशों में चचेरेममेरे भाईबहनों यानी फर्स्ट कजिन के बीच शादी पर कोई देशव्यापी रोक नहीं है। ब्रिटेन , कनाडा , ऑस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड , फ्रांस , जर्मनी और पाकिस्तान जैसे देशों में ऐसी शादी कानूनी है। वहीं, अमेरिका में इसका नियम हर राज्य के हिसाब से अलग है। हालांकि, शादी कानूनी होने का मतलब यह नहीं कि हर जगह इसे सामाजिक रूप से स्वीकार भी किया जाता है।

    ध्यान दें: यहां कानूनी होने का मतलब फर्स्ट कजिन के बीच शादी पर देश के कानून में सामान्य रूप से रोक न होना है। कुछ देशों में दूसरे करीबी रिश्तों के लिए अलग नियम हो सकते हैं।

कुछ देशों में शर्तों के साथ रोक:

नॉर्वे पर रोक लागू है। हालांकि, कुछ खास परिस्थितियों में सरकारी अधिकारी शादी की अनुमति दे सकते हैं। वहीं, रोमानिया और स्लोवेनिया की अनुमति से फर्स्ट कजिन यानी चचेरेममेरे भाईबहन शादी कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अलगअलग देशों में इस शादी को लेकर नियम , छूट और कानून लागू होने की तारीख अलगअलग हो सकती है। वहीं, अमेरिका ) में कजिन मैरिज को लेकर पूरे देश में एक जैसा कानून नहीं है, बल्कि हर राज्य के अपने अलग नियम हैं।

कजिन मैरिज पर क्यों छिड़ी है बहस?

कजिन मैरिज का मुद्दा सिर्फ मेडिकल या कानूनी नहीं है। इसके साथ कई सामाजिक और व्यक्तिगत सवाल भी जुड़े हैं।

पहला सवाल: परंपरा या स्वास्थ्य?

कुछ समाज में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी पीढ़ियों से चली आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी पुरानी परंपरा को स्वास्थ्य जोखिमों के आधार पर सीमित किया जाना चाहिए? वहीं दूसरी ओर, विशेषज्ञों का कहना है कि परंपरा चाहे जो हो, लोगों को संभावित जोखिमों की जानकारी जरूर मिलनी चाहिए।

दूसरा सवाल: व्यक्तिगत आजादी कितनी अहम?

शादी किससे करनी है, यह किसी व्यक्ति का निजी फैसला है। लेकिन जब उस फैसले का असर आने वाली पीढ़ी की सेहत पर पड़ सकता है, तो क्या सरकार को दखल देना चाहिए? यही सवाल इस मामले को और संवेदनशील बनाता है।

तीसरा सवाल: क्या प्रतिबंध ही एकमात्र रास्ता है?

एक पक्ष का मानना है कि आनुवंशिक बीमारियों और स्वैच्छिक जांच को बेहतर विकल्प मानता है। उनका तर्क है कि बिना जानकारी और सलाह के सिर्फ प्रतिबंध लगाने से समस्या का समाधान जरूरी नहीं है।

चौथा सवाल: क्या कानून सभी समुदायों पर एक जैसा लागू होगा?

भारत में अलगअलग समुदायों के विवाह कानून और परंपराएं अलग हैं। ऐसे में अगर भविष्य में कोई नया कानून बनाया जाता है, तो उसे सभी समाज पर किस तरह लागू किया जाएगा, यह भी बड़ी चुनौती होगी। धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक परंपरा और स्वास्थ्य सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होगा।

अब आगे क्या होगा?

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। अदालत ने न तो कजिन मैरिज पर प्रतिबंध लगाया है और न ही इसे गैरकानूनी घोषित किया है। अब केंद्र का जवाब और आगे की सुनवाई अहम होगी।

इस पूरे मामले का सबसे जरूरी पहलू यह है कि शादी का फैसला किसी दबाव या अधूरी जानकारी के आधार पर नहीं होना चाहिए। करीबी रिश्तेदारों में शादी करने वाले जोड़ों को भी डर या शर्मिंदगी के बजाय सही मेडिकल सलाह और जरूरत के अनुसार जेनेटिक जांच का विकल्प मिलना चाहिए।

आखिर सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कजिन मैरिज पर रोक लगनी चाहिए या नहीं, बल्कि यह भी है कि क्या हर व्यक्ति को शादी और परिवार की योजना बनाने से पहले उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों की सही जानकारी मिलनी चाहिए?

ये भी पढ़े: