उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया गया. सीएम योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने माता सावित्री देवी को मुखाग्नि दी. इस मौके पर सभी लोग काफी भावुक नजर आए. सीएम योगी एक टक लगाए मां की चिता को देखते रहे.

माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट लाया गया था. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी वहां मौजूद रहे. सभी ने माता सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से विदा किया. इस दौरान सीएम योगी कई बार भावुक हो गए और आंखों से आंसू को नहीं रोक पाए.
कई नेता और संत समाज अंतिम संस्कार में हुआ शामिल
योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत बीेजपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. कई बड़ीबड़ी हस्थियां वहां पहुंची साथ ही बड़ी संख्या में संत समाज भी पहुंचा. विधायक संगीत सोम और रवि किशन समेत भाजपा के कई बड़े नेता चंडीघाट पहुंचे.
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath performs the last rites of his mother, Savitri Devi, in Chandighat.
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, Yog Guru Baba Ramdev, Swami Chidananda Saraswati Maharaj of Parmarth Niketan and others are present here.
— ANI November 21, 2026
छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी
सावित्री देवी को उनके छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी. धार्मिक परंपराओं के साथ सीएम योगी की माता जी को अंतिम विदाई दी गई. माता जी को अंतिम विदाई देते वक्त सीएम योगी काफी भावुक नजर आए. अंतिम यात्रा पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंची थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अर्थी को कंधा दिया. उन्होंने अपनी मां की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.
91 साल की उम्र में हुआ निधन
शुक्रवार को सीएम योगी की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था. उस समय सीएम योगी गोरखपुर में एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसके बाद सांसद रवि किशन ने मां के निधन की सूचना दी. कार्यक्रम पूरा होने के बाद सीएम योगी पैतृक गांव पौड़ी के पंचूर के लिए रवाना हुए. गांव पहुंचते ही सीएम योगी काफी भावुक हुए और पूरी रात मां के पार्थिव शरीर के साथ रहे.



