Godhra Wife Temple: गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा से पतिपत्नी के अटूट प्रेम, त्याग और समर्पण की एक बेहद भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां 65 वर्षीय बाबूभाई लींबा अपनी दिवंगत पत्नी सुंघाड़ीबेन की याद में अपने खेत पर उनका मंदिर बनवा रहे हैं. बाबूभाई अपनी पत्नी को भगवान के समान मानते हैं, क्योंकि 19 साल पहले एक भीषण हादसे के बाद जब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा था, तब सुंघाड़ीबेन ने घर के बर्तन बेचकर और भीख मांगकर अपने पति का इलाज कराया था और उनकी जान बचाई थी.

साल 2007 में खेत में काम करते समय हुए एक दर्दनाक हादसे में बाबूभाई लींबा का बायां हाथ कट गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उस वक्त वह 6 बच्चों वाले पूरे परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. हादसे के बाद परिवार के सामने दो वक्त की रोटी और बाबूभाई के महंगे इलाज का संकट खड़ा हो गया.
बर्तन बेचे और मांगी भीख
कठिन परिस्थितियों में भी सुंघाड़ीबेन ने हार नहीं मानी. पति की जान बचाने के लिए उन्होंने घर के बर्तन तक बेच दिए. जब इतने से भी इलाज के पैसे पूरे नहीं पड़े, तो उन्होंने दरदर जाकर भीख मांगी और पति को लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाए. उनके इसी अदम्य संघर्ष और समर्पण की बदौलत बाबूभाई की जान बच सकी.
पत्नी के निधन के बाद लिया मंदिर बनवाने का फैसला, पूरा परिवार साथ
पिछले साल सुंघाड़ीबेन का निधन हो गया, जिसके बाद बाबूभाई बेहद टूट गए. अपनी जीवनसंगिनी के त्याग को अमर रखने के लिए बाबूभाई ने गोधरा के अब्राम पटेल के मुवाड़ा स्थित अपने खेत पर उनका मंदिर बनवाने का निर्णय लिया. मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और उनके 15 सदस्यीय संयुक्त परिवार का भी इस नेक काम में पूरा समर्थन है.
“पत्नी नहीं होती तो मैं कब का मर गया होता”
अपनी पत्नी का जिक्र करते ही 65 वर्षीय बाबूभाई भावुक होकर रो पड़ते हैं. कहते हैं मेरे बुरे वक्त में मेरी पत्नी साथ नहीं होती तो मैं कब का मर गया होता. यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों को उनकी पत्नी के निस्वार्थ प्रेम और त्याग की याद दिलाता रहेगा.



