ईरान के इस्लामिक कल्चर एंड रिलेशंस ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद महदी ईमानीपुर ने दिल्ली के भव्य स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विशिष्ट भारतीय आध्यात्मिक व्यक्तित्व ज्ञानमुनिदास स्वामी से मुलाकात की.

इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सद्भाव की जमकर प्रशंसा की. दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “भारत की सच्ची सुंदरता इसकी असाधारण विविधता, समृद्ध विरासत और सद्भाव की शाश्वत भावना में झलकती है.”
‘सभी एक मानव परिवार है’
दूतावास के बयान के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान अंतरधार्मिक संवाद , आपसी समझ और ईरान तथा भारत की सभ्यताओं के बीच के अटूट संबंधों के महत्व पर चर्चा की गई है. दोनों देशों के सांस्कृतिक जुड़ाव को उजागर करते हुए बताया गया कि अलगअलग परंपराएं, साझा मूल्य, एक मानव परिवार हैं.
Indias true beauty shines through its extraordinary diversity, rich heritage and timeless spirit of harmony.
Dr. Mohammad Mahdi Imanipour, President of Irans Islamic Culture and Relations Organization, met with distinguished Indian personality Shri Gnanmunidas Swami and visited the magnificent Akshardham Temple in New Delhi.
The encounter highlighted the importance of interfaith dialogue, mutual understanding and the enduring bonds between the civilizations of Iran and India.
Different traditions, shared values, one human family.
— Iran in India November 18, 2026
अक्षरधाम मंदिर ने क्या कहा?
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की ओर से कहा गया है, जय स्वामीनारायण. ईरान के ‘इस्लामिक कल्चर एंड रिलेशंस ऑर्गनाइजेशन’ के प्रमुख डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मोहम्मद मेहदी ईमानीपुर ने नई दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया. उन्हें मंदिर में देखकर बहुत खुशी हुई. जब अलगअलग धर्मों के लोग एकदूसरे के प्रति सम्मान के साथ मिलते हैं, तो आपसी दूरियां कम होती हैं और दिल करीब आते हैं.
दिल्ली में कितने केंद्र हैं?
ईमानीपुर जिस संस्था के प्रमुख हैं, वह दूसरे देशों में ईरान के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संभालने का काम करती है. ईरान के संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी इस संस्था की शुरुआत 1995 में हुई थी. इसका मुख्य मकसद विदेशों में ईरानी और इस्लामी संस्कृति को बढ़ावा देना और दूसरे देशों के साथ सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत करना है. भारत में इसके दो सांस्कृतिक केंद्र हैं, जो नई दिल्ली और मुंबई में स्थित हैं.
ईरानी दूतावास के मुताबिक, वो शंघाई सहयोग संगठन की एक खास बैठक में हिस्सा लेने आए हैं. यह कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर 2026 तक दिल्ली के पुराना किला में होने वाला है.



