राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. शुरुआती नतीजों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. खुद राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री की पत्नी चुनाव हार गई हैं. उनके बेटे को भी चुनाव में शिकस्त मिली है. इसके अलावा राजस्थान पुलिस में डीआईजी की पत्नी भी चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाईं.

नतीजों के मुताबिक, सीकर जिला परिषद सदस्य के वार्ड 48 से भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्रा चौधरी चुनाव हार गईं. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का पूरा परिवार ही चुनाव हार गया.
पंचायत समिति श्रीमाधोपुर वार्ड नं 20 से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह खर्रा चुनाव हार गए. श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा को भी चुनाव में शिकस्त मिली.
अजीतगढ़ पंचायत समिति में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी वार्ड17 से शांति देवी 51 वोट से हार गई. जिला परिषद के वार्ड नंबर 47 में राजस्थान पुलिस के DIG अरशद अली की पत्नी जरीना खान हार गईं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां से कांग्रेस की नसीम बानो चुनाव जीतीं है.
जिला परिषद के वार्ड44 से भाजपा के ताराचंद धायल जीते है. उन्होंने कांग्रेस के अनिल को हराया.



