साल की सबसे बड़ी एकादाशियों में से एक है देवउठनी एकादशी। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागृत होते हैं।

इस दिन से ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरु हो जाता है। साल 2026 में देवउठनी एकादशी का व्रत आज यानी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस खास मौके पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा करने का विशेष महत्व है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन श्री विष्णु के नाम का स्मरण और उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं, मन को शांति प्राप्त होती और साथ ही सुखसमृद्धि व सौभाग्य जीवन में बढ़ता है। यदि आप देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान इन 5 मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं श्रीहरि के इन प्रभावशाली मंत्रों के बारे में

श्री हरि के 5 शक्तिशाली मंत्र

मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

यह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे द्वादशाक्षर मंत्र कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप इस मंत्र का नियमित रुप से जाप करते हैं, तो श्रीहरि का आशीर्वाद जरुर प्राप्त होता है। देवउठनी एकादशी के दिन इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक स्मरण करें। ऐसा करने से मन शांत रहता है। वहीं, मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।

भगवान विष्णु का सरल मंत्र

मंत्र ॐ विष्णवे नमः

भगवान विष्णु का यह सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र। इसका जाप करते समय श्री हरि का ध्यान करना चाहिए। माना जाता है कि इस मंत्र के नियमित उच्चारण से घरपरिवार में सुखद वातावरण बना रहता है। इसके साथ ही जीवन परेशानियों और बाधाओं को दूर करने के लिए भी इस मंत्र का जाप शुभ माना जाता है।

श्रीकृष्ण मंत्र

मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री:।

दरअसल, यह मंत्र भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण स्वरुप को समर्पित है। इस मंत्र के जाप करने से आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसके नियमित जाप करने से जीवन में सुखसमृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान विष्णु का ध्यान मंत्र

मंत्र शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

श्री विष्णु का यह प्रसिद्ध स्तुति मंत्र में उनके दिव्य स्वरुप का वर्णन किया गया है। पूजा के समय इसका पाठ करने से मन में शांति और एकाग्रता का भाव विकसित होता है। माना जाता है कि श्रीहरि के इस स्वरुप का ध्यान करने से भय और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। आध्यात्मिक उन्नति और सुखसमृद्धि की कामना के लिए इसका पाठ कर सकते हैं।

अष्टाक्षर नारायण मंत्र

मंत्र ॐ नमो नारायणाय:।

भगवान विष्णु का यह मंत्र अष्टाक्षर के नाम से जाना जाता है। वैसे यह मंत्र श्रीहरि की आराधना का अत्यंत प्रचलित मंत्र है। देवउठनी एकादशी के दिन इसका जाप करने से भगवान नारायण की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही परिवार में प्रेम, शांति और आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए भी इस मंत्र का स्मरण जरुर करें।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।