
Kashipur Minor Girl Assault Case: उत्तराखंड के काशीपुर से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जिस उम्र में बच्चे त्योहारों की खुशियों और पटाखों की जिद में मस्त रहते हैं, उसी उम्र की 8 साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर उत्पीड़न किया गया. आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया.
आरोपी बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने ले गया
यह मामला उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर का है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस का एक युवक उसकी 8 साल की बेटी को पटाखे दिलाने का झांसा देकर ले गया. आरोप है कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया.
बताया गया कि घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी हालत में घर लौटी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तब जाकर परिवार को पूरी घटना का पता चला. घटना का पता चलने पर परिवार बच्ची को लेकर पुलिस के पास गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
शिकायत के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए, ITI थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान नीरज कश्यप उर्फ चेंचू के रूप में हुई है. वह पीड़िता के परिवार के ही पड़ोस में रहता है. यह भी बताया गया है कि आस-पास के लोगों की सावधानी से लड़की को बचाया गया.
लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना से जुड़ी ज़रूरी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.
काशीपुर पुलिस सर्कल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ज़रूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. लड़की की पहचान और उसकी पर्सनल जानकारी को गोपनीय रखा जा रहा है.



