Kulgam Terror Attack: जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। अखरान के पास बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने वहां तैनात जवानों पर फायरिंग की। इस हमले में CRPF के दो जवान घायल हुए हैं।

दोपहर करीब 2:15 बजे हुई फायरिंग

CRPF के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

2 जवान घायल

फायरिंग में घायल हुए दोनों CRPF जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

ये खबर भी पढ़ें: 

इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।