पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं… ये कहनाा है बीजेपी विधायक का. पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं. उनका ये बयान अब सुर्खियों में आ गया है. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से ‘ग्रीन’ और पर्यावरण के अनुकूल पटाखे इस्तेमाल करने की अपील की थी.

जानकारी के मुताबिक विधायक पापिया अधिकारी ने कोलकाता में एक काली पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान दावा किया कि पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं. काली पूजा और दिवाली के जश्न के दौरान तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ने को लेकर मुख्यमंत्री के एक विशेष संदेश के कुछ दिनों बाद विधायक का ये बयान सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

‘पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं’

दरअसल टॉलीगंज से विधायक पापिया अधिकारी अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक काली पूजा का उद्घाटन करने गई थीं. जैसे ही उन्होंने हाथ में माइक लेकर बोलना शुरू किया, उनके सामने एक पटाखा जोर से फटा. अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘आप देखेंगे कि पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं’.

‘काली पूजा पटाखों के बिना कैसे पूरी हो सकती है’

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा ‘मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हम पटाखे फोड़ेंगे. काली पूजा पटाखों के बिना कैसे पूरी हो सकती है? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हम जरूर पटाखे फोड़ेंगे. हालांकि, हम पुलिस की गाइडलाइंस का पालन करेंगे’. विधायक पापिया अधिकारी ने कहा कि काली पूजा के दौरान पटाखे जलाए जा सकते हैं, लेकिन ऐसा सरकार द्वारा तय किए गए नियमों और पाबंदियों के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए.

नियम के अनुसार ही पटाखों का इस्तेमाल होना चाहिए’

‘उन्होंने कहा कि पुलिस थानों द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही पटाखों का इस्तेमाल होना चाहिए. लेकिन यह एक सच्चाई है कि पटाखे जलाने से बीमारियां ठीक हो सकती हैं. टॉलीगंज इलाके में जब विधायक अनावरण समारोह में भाषण दे रही थीं, तब वहां पटाखे जलाए जा रहे थे, जिससे काफी शोर हो रहा था.

पटाखों को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारी की अपील

इससे पहले, एमहर्स्ट स्ट्रीट और खलीशानी सहित कई काली पूजा पंडालों के उद्घाटन के दौरान, मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा था कि त्योहार के समय पटाखे फोड़े जाएंगे. हालांकि, उन्होंने सभी से अपील की कि वे इकोफ्रेंडली या ‘ग्रीन पटाखे’ ही इस्तेमाल करें और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन करें.