बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. 25 नवंबर को पैतृक गांव लदमा में होने वाले इस विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं. शादी में जहां देश के बड़े राजनीतिक चेहरे और फिल्मी सितारे शामिल होंगे, वहीं विदेशों से भी मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है. इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी. इसमें जीतने वाले घोड़े के मालिक को नई थार एसयूवी और दूसरे स्थान पर आने वाले को बाइक इनाम में दी जाएगी.

अनंत सिंह को घोड़ों का शौक है. ऐसे में बेटी की शादी के जश्न को खास बनाने के लिए गांव में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी है. इस प्रतियोगिता में अलगअलग घोड़े हिस्सा लेंगे. इसमें पहले स्थान पर आने वाले घोड़े के मालिक को नई थार एसयूवी दी जाएगी. वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले घोड़े के मालिक को मोटरसाइकिल इनाम में मिलेगी.

इस अनूठी प्रतियोगिता को लेकर गांव में अभी से उत्साह है. शादी के समारोह में पारंपरिक घुड़दौड़ को शामिल कर अनंत सिंह ने इसे एक बड़े उत्सव का रूप देने की तैयारी की है. प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

पीएम मोदी से लेकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार तक को न्योता

इस शादी की चर्चा सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है. अनंत सिंह ने राजनीतिक विरोधियों को भी शादी में शामिल होने का न्योता दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है.

खास बात यह है कि शादी का निमंत्रण पाकिस्तान तक भी भेजा जा रहा है. अनंत सिंह का कहना है कि शादीब्याह के मौके पर राजनीतिक विरोध और सत्ताविपक्ष जैसी कोई बात नहीं होती. इस मौके पर सभी को साथ आना चाहिए.

बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों का भी लगेगा जमावड़ा

शादी समारोह में राजनीति के साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं. अभिनेता सोनू सूद, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत कई कलाकारों को न्योता भेजा गया है. इनके पहुंचने से समारोह की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है.

चार लाख मेहमानों के लिए तैयार होगा शाही भोज

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों की संख्या भी चर्चा का विषय है. समारोह में करीब चार लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके लिए बड़ेबड़े पंडाल तैयार किए जा रहे हैं. मेहमानों के खानेपीने से लेकर उनके ठहरने और दूसरी सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है.