फेस्टिवल की तैयारियों की बीच इतनी भागदौड़ हो जाती है कि चेहरा थकान से मुरझा जाता है, लेकिन समय की कमी होती है. ऐसे में सैलून जाना भी नहीं हो पाता है. दिवाली की शाम चेहरे पर चमक तो होनी ही चाहिए, क्योंकि फोटो के बिना त्योहार आज के समय में कुछ अधूरा सा लगता है. आप कुछ नेचुरल चीजों से बने फेस पैक से इंस्टेंट निखार पा सकती हैं. इसे आप तैयार होने के 1 से 2 घंटे या सिर्फ 30 मिनट पहले भी लगा सकती हैं. तो चलिए देख लेते हैं 4 फेस पैक बनाने का तरीका जो आपके चेहरे को तुरंत नेचुरल ग्लो देने और फ्रेश फील में हेल्प करेंगे.

त्योहार हो तो हर किसी को लगता है कि वो खूबसूरत दिखे और इसका सबसे पहला स्टेप है कि आपका चेहरा चमकदार और तरोताजा होना चाहिए. अगर नेचुरल ताजगी न दिखे तो मेकअप भी असर नहीं दिखा पाता है तो चलिए इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए देख लेते हैं नेचुरल फेस पैक.

चावल के आटे का फेस पैक

इंस्टेंट ग्लो पाना है तो चावल का आटा, आलू का रस, कुछ बूंद नींबू का रस, एलोवेरा जेल, टमाटर का रस, गुलाब जल मिलाएं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सारी चीजें मिलाकर इसे एक सॉफ्ट पेस्ट जैसा बना लें. इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करके 15 मिनट के लिए छोड़ दें. ये लगभग इतनी देर में 75 से 80 प्रतिशत सूख जाएगा. इसके बाद हाथों में गुलाब जल लेकर फेस पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे को क्लीन कर लें.

दहीबेसन लगाएं

आपको अगर किसी तरह का एक्सपेरिमेंट नहीं करना है तो सबसे बेस्ट है दही बेसन का फेस पैक. ये पारंपरिक रूप से बहुत पहले से स्किन केयर के लिए यूज होने वाले इनग्रेडिएंट हैं, इसलिए साइड इफेक्ट का डर भी नहीं रहता है. एक से डेढ़ चम्मच बेसन में दही और चुटकीभर कस्तूरी हल्दी मिला लें. इसमें थोड़ा सा शहद भी एड करें जो चेहरे को मुलायम बनाए रखेगा. इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें और फिर नमी वाले स्पंज या गीले टिश्यू पेपर से फेस को क्लीन कर लें.

फेस्टिव ग्लो

आलू दिखाता है कमाल असर

आप आलू के रस, टमाटर के रस को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर चेहरे से लेकर गर्दन तक अप्लाई कर लें. इसे 10 से 15 मिनट के बाद इसे क्लीन कर लें. ये फेस पैक टैनिंग को हटाएगा और चेहरे पर जमा हुई धूलमिट्टी को भी गहराई से साफ करेगा. वहीं एलोवेरा आपकी त्वचा को मुलायम बनाएगा.

चंदन का फेस पैक

अगर आपको अपने चेहरे की डलनेस दूर करनी है और तुरंत फ्रेश फेस चाहिए तो सूदिंग इफेक्ट देने वाला चंदन पाउडर का फेस पैक लगाएं. डेढ़ चम्मच चंदन पाउडर लें, इसमें चुटकी भर हल्दी, एलोवेरा जेल, कच्चा दूध और गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें. इसे अपने फेस और गर्दन पर लगाएं. 15 मिनट के बाद चेहरा धो दें. इससे तुरंत फ्रेश चेहरा दिखाई देगा.