Renault India ने अपनी नई Duster Strong Hybrid ETech 160 की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने 17 अक्टूबर को इस SUV को लॉन्च किया था और अब करीब तीन हफ्ते बाद ग्राहकों तक इसकी चाबियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं. पहली डिलीवरी हैदराबाद के HITEC City में बने कंपनी के नए शोरूम में हुई. इस मौके पर Renault के एक बड़े अधिकारी ने खुद पहले ग्राहक को SUV की चाबी सौंपी.

खास बात यह है कि कंपनी ने दिवाली के आसपास इसकी डिलीवरी शुरू की है. हैदराबाद उन शहरों में शामिल है, जहां पेट्रोलइलेक्ट्रिक Duster को सबसे ज्यादा बुकिंग मिली है. यह भारत में Renault की पहली ऐसी कार भी है, जिसमें कंपनी का ईटेक सेल्फचार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है.
Renault India ने क्या कहा?
डिलीवरी शुरू होने के मौके पर के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी अपने वादे को पूरा करते हुए दिवाली के आसपास ग्राहकों को Duster Strong Hybrid ETech 160 की चाबियां सौंप रही है. कंपनी के मुताबिक, इस SUV को लेकर ग्राहकों में अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है.
इस बीच Renault भारत में अपने शोरूम को भी नए रूप में तैयार करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी का टारगेट जुलाई 2027 तक 24 प्रमुख शहरों में मौजूद अपने सभी 73 शोरूम को नए रिटेल फॉर्मेट में बदलने का है. इनमें से 30 शोरूम को पहले ही नए डिजाइन और सुविधाओं के साथ अपडेट किया जा चुका है.
Renault Duster Hybrid: कीमत और वैरिएंट
को तीन वैरिएंट Evolution, Techno और Emotion में खरीदा जा सकता है. इसके बेस Evolution वैरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, टॉप Emotion वैरिएंट के लिए 19.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे.
ये शुरुआती कीमतें उन ग्राहकों के लिए लागू हैं, जिन्हें 31 दिसंबर 2026 तक SUV की डिलीवरी मिल जाएगी. Renault RPass के जरिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को गाड़ी देने में प्राथमिकता मिलेगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, बाकी ग्राहक 21,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं.
Renault Duster Hybrid: इंजन और पावर
इस SUV में 1.8लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की लिथियमआयन बैटरी दी गई है. इसका पूरा हाइब्रिड सिस्टम मिलकर 160 PS की पावर देता है. वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन मोटर 208 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
इसमें मल्टीमोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर की पावर को संभालता है. कंपनी का दावा है कि यह SUV 9.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है.
इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए अलग से चार्जिंग पॉइंट की जरूरत नहीं पड़ती. गाड़ी चलाते समय ब्रेक लगाने पर पैदा होने वाली एनर्जी और पेट्रोल इंजन की मदद से बैटरी चार्ज होती रहती है. यानी यह एक सेल्फचार्जिंग हाइब्रिड SUV है.



