आंध्र प्रदेश के बेंगलुरु केराप्ताडु में छात्रा पर हमला करने के मामले में नया अपडेट सामने आया है. इस केस के आरोपी हेमंत का दायां पैर डॉक्टरों को ऑपरेशन करके काटना पड़ा है. पुलिस की गोली लगने से उसके पैर में गंभीर चोट आई थी. अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि पैर में खून की सप्लाई भी बंद हो गई थी. डॉक्टरों के मुताबिक, दूसरे पैर में भी गंभीर चोट है. उसकी जांच की जा रही है.

वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा की हालत में धीरेधीरे सुधार हो रहा है. बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छात्रा डॉक्टरों की बात समझ रही है और उनके निर्देशों पर प्रतिक्रिया भी दे रही है. डॉक्टरों को उम्मीद है कि गुरुवार शाम तक उसे वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है.

पुलिस पर चाकू से हमला कर भागने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेमंत को पकड़ने के लिए जब टीम पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई. गोली उसके दाएं पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसके दाएं पैर में खून का संचार पूरी तरह रुक गया था. पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था. ऐसे में ऑपरेशन कर उसे काटना पड़ा. डॉक्टरों ने बताया कि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें हैं. इसके लिए कुछ और जांच की जा रही हैं.

छात्रा की हालत में धीरेधीरे सुधार

राप्ताडु की इस घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर लगातार उसकी सेहत पर नजर रख रहे हैं. मंत्री नारा लोकेश ने बताया कि छात्रा इलाज के दौरान डॉक्टरों के निर्देशों को समझकर प्रतिक्रिया दे रही है.

डॉक्टरों को उम्मीद है कि उसकी हालत में इसी तरह सुधार जारी रहा तो गुरुवार शाम तक वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया जा सकता है. हालांकि, यह फैसला उसकी मेडिकल स्थिति का आकलन करने के बाद ही लिया जाएगा. इस बीच वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मणिपाल अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हाल जाना. उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर पीड़िता को दिए जा रहे इलाज और उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली.

क्या था पूरा मामला?

अनंतपुर जिले के राप्ताडु में 31 अक्टूबर 2026 को एक युवक ने सरकारी हाईस्कूल की क्लासरूम में घुसकर 10वीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से हमला कर दिया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमले में छात्रा के चेहरे, सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं. उसे बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सहेली को बचाने की कोशिश में एक अन्य छात्रा भी घायल हुई थी. आरोपी हेमंत वारदात के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने 1 नवंबर को अतमकुर जंगल क्षेत्र में उसे घेर लिया. पुलिस के मुताबिक, उसने चाकू से हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई.

जगन ने पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है. फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, आरोपी के दूसरे पैर की चोटों का भी इलाज और जांच की जा रही है.