Jhunjhunu 11 KV Power Line Accident:राजस्थान के झूंझुनू में सोमवार सुबह सड़क निर्माण में जुटे 8 मजदूरों की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने मौत हो गई. ये हादसा उदयपुरवाटी थाना इलाके के छापौली गांव में हुआ. श्रमिक यहां कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क को बनाने के काम में लगे थे. इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से छू गई. इससे मशीन में करंट उतर गया और आठ श्रमिकों की जान चली गई. इस हादसे ने ग्रामीणों के भीतर दबे सालों के गुस्से को बाहर ला दिया.

हादसे के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में न तो सड़क है और ना ही मोबाइल का नेटवर्क. आपसी चंदे के सहयोग से सड़क बनाने का काम शुरू किया तो उसको बारबार रोका गया. हाथ जोड़कर फिर से काम शुरू करवाया. 8 बच्चे ही नहीं मरे, अब सरकार इस गांव के लिए मर चुकी है. चाहे कोई भी काम हो.

ग्रामीण सालों से कर रहे सुविधाओं का इंतजार

गांव वालों ने कहा कि वो सालों से सड़क, मोबाइल नेटवर्क और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कमद कुंड में शिव मंदिर, गणेश मंदिर, कुंड आदि के विकास काम और मरम्मत आदि भी गांव वालों ने अपने पैसे से करवाया है. कदम कुंड में हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते है, लेकिन यहां तक सड़क बनवाने के लिए ग्रामीण चंदा जुटा रहे हैं.

कदम कुंड है प्रसिद्ध

दरअसल, कदम कुंड तक जाने वाले रास्ता लंबे समय से क्षतिग्रस्त था. सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय गांव वालों ने चंदा जुटाया और सीसी सड़क बनाने का निर्णय लिया. इसी के निर्माण के दौरान आठ श्रमिकों की जान चली गई. छापौली का कदम कुंड धार्मिक आस्था के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है. यहां प्राकृतिक कुंड में कदम के पेड़ों की जड़ों से पानी आता है.

परिसर में महादेव और दुर्गा मां समेत कई देवीदेवताओं के मंदिर हैं. सावन के महीन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. बारिश में पहाड़ियों से गिरते झरने और प्राकृतिक जलधराओं से पर्यटक आकर्षित होते हैं. इसके बाद भी यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं.