Delhi Air Quality Today: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों पर दिवाली से पहले सांसों का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि यहां की हवा दमघोंटू हो गई है. आज सुबह प्रदेश में हवा की हालत औऱ बिगड़ गई. दिल्ली की हवा आज बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई. यहां कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के पार पहुंच गया है. समीर ऐप के अनुसार, सुनिया विहार में सुबह एक्यूआई 370 दर्ज किया गया.

सिरीफोर्ट में 354, टालकटोरा गार्डन में 322, उत्तम नगर में 310, विवेक विहार में 376, वजीरपुर में 322, ओखला फेज2 में 350, पड़पड़गंज में 357, पंजाबी बाग में 399, पूसा में 340, आरकेपुरम में 370, रोहिणी में 399, मुद्रिका में 377, नजफगढ़ में 313, नांगलोई में 319, नरेला में 375, मंदिर मार्ग पर 340, नॉर्थ कैंपस, डीयू में 359, आईआईटी दिल्ली में 337 और जहांगीरपुरी में 420 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया.
चांदनी चौक में 361 दर्ज किया गया AQI
इसी तरह आईटीओ में 351, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 349, जेएनयू में 319, चांदनी चौक में 361, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 332, मथुरा रोड पर 334, द्वारका सेक्टर 8 में 357, अलीपुर में 382, अशोक विहार में 327, बवाना में 365, बुराड़ी क्रॉसिंग में 354, आईजीआई एयरपोर्ट पर 294, लोधी रोड में 251 और नेहरू नगर में 289 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया.
पांबदियों के पहले ही दिन खराब हुई राज्य की हवा
बता दें कि दिल्लीएनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए एक नवंबर को नई पांबदियां लगाई गईं, लेकिन पांबदियों के पहले दिन यानी रविवार को ही वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दिल्ली में बरसात होने के कारण दो दिनों तक प्रदूषण से राहत थी, लेकिन रविवार का दिन न सिर्फ इस सीजन बल्कि का बल्कि 12 जुलाई के का बाद का सबसे ज्यादा प्रदूषित दिन दर्ज किया गया.
सीबीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 301 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच की वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.



