Gurdaspur Crime News: पंजाब के गुरदासपुर के सीमावर्ती हलका डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव शिकार माछियां में रात 9 बजे 20 से 25 लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया. इसमें दो कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. गांव के लोगों ने बताया कि नशा तस्करों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है.

फिलहाल पुलिस द्वारा 25 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गांव के ज्ञानबीर सिंह ने बताया कि गांव में कुछ लोग बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी का काम करते हैं. जब गांव के एक घुट ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उहोंने हमला कर उनके दो लोगों को जख्मी कर दिया.
20 से 25 लोगों ने ईंटपत्थरों से हमला किया
इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच को बताया. फिर सरपंच ने पुलिस को फोन किया. जब पुलिस रिंकू मसीह के घर पहुंची तो पुलिस पार्टी पर 20 से 25 लोगों ने ईंटपत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दो कमांडो जख्मी हो गए. गांव वालों ने बताया कि गांव में बड़ी मात्रा में नशिले प्रदार्थ बिकते हैं. जब किसी को इसकी सूचना दी जाती है, तो नशा तस्कर उन पर हमला कर देते हैं.
एसएचओ सतपाल सिंह ने क्या बतााया?
रात भी तस्करों ने उनके एक साथी बलविंदर सिंह पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया, जिसका इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि 25 के करीब लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला किया था.
उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी रिंकू मसीह के घर पहुंची थी. तभी लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें 2 कमांडो जख्मी हुए हैं और एक गांव का व्यक्ति बलविंदर सिंह भी जख्मी हुआ है.
गुरदासपुर से अवतार सिंह की रिपोर्ट



