
Mathura Crime News: मथुरा l उत्तरप्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने दूसरे धर्म के लड़के से की शादी तो नाराज परिवार वालों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. उसका गला दबाकर मार डाला और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र का है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वारदात सितम्बर माह की बताई जा रही है. मृतका की पहचान मथुरा के बद्रीनगर नई बस्ती की रहने वाली नाजिया उर्फ जन्नत के रूप में हुई है. जबकि आरोपी कोई और नहीं नाजिया का भाई अकरम है.
बहन के लव मैरेज से नाराज थे परिजन
जानकारी के मुताबिक़, नाजिया राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव पचेरीकलां के रहने वाले रविंद्र से 2 साल से प्यार करती थी. दोनों दिल्ली में एक स्पोर्ट्स के कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे. इस दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई, नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया.
4 महीने पहले घर से भागकर शादी की थी
दोनों ने शादी करने की सोची. रविंद्र के परिवार वाले तो मान गए लेकिन नाजिया के परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था. जिसके बाद उसने 4 महीने पहले घर से भागकर शादी कर ली. जिससे नाजिया के परिजन नाराज थी और नाजिया के कत्ल की साजिश रची.
मारकर कब्रिस्तान में दफना दी लाश
प्लान के तहत परिजनों ने रिश्ता कबूल होने का दिखावा किया. 25 सितंबर को नाजिया की मां और मौसी उसे बहाने से मथुरा ले आईं. उन्होंने कहा था कि दोनों की शादी धूमधाम से कराई जाएगी. लेकिन कुछ दिन नाजिया को शक हुआ और वह वापस पति के पास जाने की जिद करने लगी. जिससे नाराज नाजिया के भाई अकरम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया.
ऐसे खुला सारा राज
दुसरी तरफ जब पत्नी से दो हफ़्तों से संपर्क नहीं हुआ तो रविन्द्र ने पत्नी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई. राजस्थान पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच के लिए मथुरा पुलिस के पास भेज दी. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जिसके बाद शक के आधार पर नाजिया के भाई अकरम को पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया. पहले तो वो पुलिस को गुनराह करता रहा. फिर उसने कहा करंट लगने से मौत हो गयी.
पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो अपना गुनाह कुबूल किया. जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के आदेश पर कब्रिस्तान से नाजिया का शव निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही माँ मौसी से पूछताछ की जा रही है.



