
Durg Crime News: दुर्ग l छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन के चेंबर से चार करोड़ कैश बरामद किया है. वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है.
क्या है पूरा मामला
मामला जिले के खुर्सीपार थाना इलाके का है. पुलिस 26 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई की है. सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक: CG 04 QU 5996 से चार करोड़ कैश मिली है. जो रायपुर से नागपुर की तरफ जा रहा था. पुलिस पिकअप ड्राइवर भवेशभाई जीनाभाई डाभी और साथी विष्णुदेव दुबे को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है.
पिकअप वाहन के सीक्रेट चेंबर से करोड़ कैश बरामद
जानकारी के मुताबिक़, जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत डबरापारा थाना खुर्सीपार के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली. वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था.
नोटों की गड्डियां देख पुलिस हैरान
पुलिस ने पिकअप ड्राइवर भवेशभाई जीनाभाई डाभी और साथी विष्णुदेव दुबे से पूछताछ की. दोनों के व्यवहार से पुलिस को शक हुआ. तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक विशेष गुप्त चेंबर (Hidden Chamber) बना मिला. जब पुलिस ने उसे खोला तो हैरान रह गयी. अंदर नोटों की गड्डियां मिली. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नकदी की गिनती करने पर कुल रकम चार करोड़ रुपये निकली.
पुलिस ने कैश जब्त कर लिया है और दोनों व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. प्राथमिक जांच में नागपुर का कनेक्शन सामने आया है. वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए आयकर विभाग को भी सूचना भेजी जा रही है. ताकि पता लगाया जा सके आखिर इतनी बड़ी रकम कहाँ से कहाँ भेजी जा रही थी.



