चाचा ने भतीजे को गोलियों से भून डाला, बहू से ही था लव अफेयर, चाची ने…

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक चाचा ने अपने भतीजे को ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। ये वारदात विजयादशमी की सुबह बभनपुरा गांव में अंजाम दी गई। आरोपी चाचा का नाम ललन शर्मा है और वो पेशे से बिल्डर है। वारदात को अंजाम देकर ललन शर्मा फरार हो गया।

भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध में मर्डर
मारे गए भतीजे का नाम दीपक कुमार था और उसकी उम्र 30 साल थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ललन शर्मा का अपने भतीजे दीपक की पत्नी से ही अवैध संबंध था। इस लव अफेयर की जानकारी दीपक को भी मिल गई थी। वो भी अपने चाचा ललन शर्मा पर इस बात को लेकर उखड़ा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ललन शर्मा की पत्नी की पत्नी ने ही पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया कि उसके पति का अपने भतीजे की पत्नी से ही अवैध संबंध था।

चार साल जेल में रहा था मृतक
बभनपुरा गांव का रहने वाला दीपक एक केस में 4 साल तक जेल में रहा था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि इसी बीच उसके चाचा का अवैध संबंध उसकी पत्नी से हो गया। जेल से बाहर आने के बाद दीपक को जब इस बात का पता चला तो वो अपने बिल्डर चाचा ललन शर्मा का विरोध करने लगा। चर्चा है कि इसके बाद भी चाचा और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध बनते रहे।

भतीजे से लड़ाई में भारी पड़ा चाचा
ललन शर्मा की पत्नी का कहना है कि दशहरे की सुबह दीपक और ललन शर्मा दोनों ही एक दूसरे को मार डालना चाहते थे। लेकिन पहले मौका ललन शर्मा को मिला और उसने दीपक को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ललन शर्मा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाई तो सारा खुलासा हुआ। उधर भतीजे की हत्या कर चाचा ललन शर्मा घर से बाहर भाग गया।

जमीन का भी था विवाद
वहीं दीपक के पिता और ललन शर्मा के भाई विंध्याचल शर्मा कहीं बाहर थे। वारदात की खबर मिलते ही वो घर पर पहुंचे। उनके मुताबिक ललन शर्मा का उनकी बहू से अवैध संबंध था। पिता के अनुसार ललन शर्मा ने बहू के लिए उसके मायके में जमीन खरीद घर भी बनवा दिया था। वहीं चाचा ललन और भतीजे दीपक के बीच एक जमीन को लेकर भी झगड़ा चल रहा था। पुलिस खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और दीपक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौका ए वारदात से पटना पुलिस को गोलियों के 6 खोखे भी मिले हैं। आरोपी ललन शर्मा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।