Featured Image

बदायूं में पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काटा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पिता-पुत्र साथ में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसमें पिता ने पास में रखी कुल्हाड़ी से काटकर बेटे की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

वारदात बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के बची गांव में शुक्रवार देर शाम की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवारा की शाम को 35 वर्षीय राम अवतार अपने पिता नरेश के साथ अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया. देखते ही देखते झगड़ा काफी बढ़ गया और गुस्से में पिता नरेश ने कुल्हाड़ी उठाकर बेटे राम अवतार के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए.

गला कटने से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेश ने बेटे की गर्दन पर वार किया. इससे उसका गला कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने राम अवतार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

ई-रिक्शा चलाता था राम अवतार

पुलिस के मुताबिक राम अवतार पिछले बदायूं में सब्जी बेचकर परिवार का पालन करता था. कुछ महीने पहले उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया था. अब उसके परिवार में पत्नी मंजू और तीन बेटों राहुल, आयुष व बबलू हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता नरेश को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.