Featured Image

मऊगंज | मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से एक बड़ी अजीब और शर्मनाक खबर सामने आई है। यहाँ का शासकीय शहीद केदारनाथ कॉलेज आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, कॉलेज के क्लासरूम में एक कपल आपत्तिजनक हालत में नजर आए, जिसका CCTV फुटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षा के इस पवित्र मंदिर में ऐसी घटिया हरकत देखकर हर कोई हैरान और परेशान है।

दिनदहाड़े क्लासरूम के अंदर शर्मनाक करतूत

यह पूरा मामला तब दुनिया के सामने आया जब कॉलेज के एक क्लासरूम का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया। वीडियो साफ बता रहा है कि दिन के उजाले में एक कपल क्लासरूम के अंदर क्या-क्या कर रहा था। इन तस्वीरों को जो भी देख रहा है, उसके मन में बस एक ही सवाल आ रहा है कि जहाँ बच्चे पढ़ने आते हैं, वहाँ ऐसी गंदी हरकतें कैसे मुमकिन हैं?

कॉलेज की सुरक्षा और गार्ड्स पर खड़े हो रहे सवाल

दिनदहाड़े कॉलेज के भीतर ऐसा कांड होने से पूरे इलाके में गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का साफ कहना है कि जब कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद रहते हैं, तो किसी की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अनुशासन और सुरक्षा के लंबे-चौड़े दावे करने वाले कॉलेज प्रशासन की पोल इस एक वीडियो ने पूरी तरह से खोलकर रख दी है।

पहले भी कई विवादों का हिस्सा रह चुका है यह कॉलेज

बताया जा रहा है कि यह शहीद केदारनाथ कॉलेज विवादों से पुराना नाता रखता है। इससे पहले भी यहाँ छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में रील्स बनाने, हुड़दंग मचाने और अनुशासन की धज्जियां उड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का मानना है कि अगर कॉलेज के अधिकारियों ने पहले ही थोड़ी सख्ती दिखाई होती, तो आज यह काला दिन देखने को नहीं मिलता।