केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पदभार संभालने के बाद लोकभवन की रसोई चर्चा में है. रिपोर्ट है कि ओम प्रकाश माथुर के सख्त शाकाहारी होने के चलते उन्होंने लोकभवन की रसोई में नॉनवेज खाना नहीं पकाने का निर्देश दिया है. इस फैसले के बाद लोकभवन में खानेपीने के इंतजाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज्यपाल के आवास में खाना बनाने से लेकर बगीचे की देखभाल और साफसफाई तक के लिए कितने कर्मचारियों के पद तय हैं?

केरलम लोकभवन की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद RTI जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल के हाउसहोल्ड यानी आवास से जुड़े कामकाज के लिए कुल 77 पद तय हैं. इसके अलावा राज्यपाल के सेक्रेटेरिएट में 69 और लोकभवन की डिस्पेंसरी में 6 पद तय हैं. इस तरह इन तीनों यूनिट में कुल 152 पद तय हैं.

खाना बनाने के लिए हेड कुक समेत 3 पद

राज्यपाल के आवास में खानेपीने का इंतजाम संभालने के लिए एक हेड कुक और दो कुक के पद तय हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यानी किचन से जुड़े इन पदों की कुल संख्या तीन है. लोकभवन में राज्यपाल के अलावा मेहमानों के लिए भी खानेपीने का इंतजाम होता है. लोकभवन में नॉनवेज पर बैन की खबर के संदर्भ में किचन से जुड़े इन आंकड़ों की चर्चा अहम हो जाती है.

बगीचे से सफाई तक के लिए अलग स्टाफ

लोकभवन के हाउसहोल्ड में बागवानी के लिए एक हेड गार्डनर और 12 गार्डनर के पद तय हैं. यानी बगीचे की देखभाल के लिए कुल 13 पद हैं. वहीं, सफाई के काम के लिए 12 स्वीपर और एक पार्ट टाइम स्वीपर का पद तय है.

इसके अलावा मेहमानों की सेवा के लिए चार वेटर, गाड़ी चलाने के लिए चार चौफर यानी ड्राइवर और निगरानी से जुड़े कामों के लिए तीन वॉचर के पद भी तय हैं. इन पदों के अलावा हाउसहोल्ड में दूसरे कामों के लिए भी कर्मचारी शामिल हैं.

सेक्रेटेरिएट में 69 और डिस्पेंसरी में 6 पद

राज्यपाल के आवास के अलावा लोकभवन के सेक्रेटेरिएट में 69 पद तय हैं. सेक्रेटेरिएट राज्यपाल से जुड़े ऑफिशियल कामकाज में मदद करता है. वहीं, लोकभवन की डिस्पेंसरी में छह पद तय हैं. इस तरह आवास, सेक्रेटेरिएट और डिस्पेंसरी को मिलाकर कुल 152 पद तय हैं. लोकभवन के ये आंकड़े बताते हैं कि राज्यपाल के आवास में खानेपीने, बागवानी, सफाई, ड्राइविंग और दूसरे कामों के लिए अलगअलग पद तय हैं.