New Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लागू किए गए जीआरएपी1 के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर शुक्रवार से कार्यदिवसों के दौरान रोजाना 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी. इसका मुख्य उद्देश्य निजी वाहनों का उपयोग कम कर लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है. इसके साथ ही DMRC ने अपने निर्माण स्थलों और आसपास के इलाकों में धूल नियंत्रण और धूल सफाई अभियानों को तेज कर दिया है.

दिल्ली मेट्रो प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. सोमवार से शुक्रवार के दौरान 20 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को सुविधा मिले और सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम हो सके. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मेट्रो निर्माण स्थलों, स्टेशनों और प्रशासनिक भवनों पर 250 से अधिक एंटीस्मॉग गन तैनात की गई हैं, जो हवा में उड़ने वाली धूल के स्तर को कम करेंगी. DMRC के अस्थायी अधिकार क्षेत्र में आने वाली लगभग 31 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है ताकि जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल से वायु प्रदूषण न फैले.

DELHI METRO AUGMENTING TRAIN TRIPS, INTENSIFYING DRIVES TO COMBAT POLLUTION

In the wake of implementation of GRAPI in Delhi from today, the Delhi Metro Rail Corporation will be increasing train trips on weekdays starting tomorrow i.e, from 22nd October 2026. DMRC will be also intensifying antipollution drives at its construction sites and surrounding areas across the national capital to help mitigate the pollution.

From tomorrow 22nd October 2026, Delhi Metro will be running 20 additional trips on its network for weekdays to encourage more and more people to use public transport than their personal vehicles. Similarly, a number of specific activities will be taken up to ensure decrease in dust levels inside construction sites, removal of road dust from the surrounding roads, removal of garbage from footpaths and road medians etc.
Delhi Metros engineers will be inspecting the construction sites as well as the surrounding roads thoroughly to ensure that all construction materials are properly covered and the wheel wash facilities for outgoing vehicles are in working condition.

These drives will be conducted in addition to a number of measures already taken up by DMRC to handle the issue of pollution.

Approximately 31 kilometres of city roads are under DMRCs temporary jurisdiction currently. These roads have been taken over by DMRC to facilitate Metro construction work in the vicinity. Most of these roads have already been repaired by DMRC to ensure that they do not contribute to any further pollution in the city.
In total, over 250 antismog guns/ mist guns have been installed at the construction sites, stations and office buildings to decrease dust levels. Daily inspections are being conducted by DMRCs Environment department to ensure that all environmental norms are adequately followed.

— Delhi Metro Rail Corporation October 21, 2026

निर्माण स्थलों का कड़ाई से निरीक्षण

DMRC के इंजीनियरों और पर्यावरण विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. निर्माण स्थलों पर रखी सामग्री को तिरपाल से ठीक से ढकना अनिवार्य कर दिया गया है. निर्माण स्थलों से निकलने वाले वाहनों के पहियों को धोने की सुविधा को सक्रिय और दुरुस्त रखा जा रहा है. मेट्रो परिसरों के आसपास फुटपाथों और रोड डिवाइडरों से कूड़ाकचरा और मिट्टी हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है.