मारुति सुज़ुकी ने अपनी पॉपुलर 7सीटर कार Ertiga खरीदने वालों को झटका दिया है. कंपनी ने इसके कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की है. अब इन मॉडल्स को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ₹10,000 ज्यादा खर्च करने होंगे. इससे पहले कंपनी Fronx और XL6 की कीमतों में भी बदलाव कर चुकी है.

CarWale की रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Suzuki Ertiga की कीमत में यह बढ़ोतरी केवल दो वेरिएंट्स पर लागू की गई है. इनमें ZXi+ पेट्रोल MT स्मार्ट हाइब्रिड और ZXi+ पेट्रोल AT स्मार्ट हाइब्रिड शामिल हैं. राहत की बात यह है कि Ertiga के बाकी पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी अगर आप इन दो महंगे हुए मॉडल्स के अलावा कोई दूसरा वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो आपको फिलहाल पुरानी कीमत ही चुकानी होगी.
मारुति सुज़ुकी अर्टिगा में मिलते हैं ये फीचर्स
उन परिवारों के लिए एक ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा लोगों के बैठने वाली कार चाहिए. इसमें यात्रियों की सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा, कार के बाहरी डिजाइन में रियर रूफ स्पॉइलर भी मिलता है, जो इसके लुक को थोड़ा अलग बनाता है.
कार के केबिन में भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है. दूसरी रो में बैठने वालों के लिए आगे की सीटों के आर्मरेस्ट के पीछे AC वेंट्स दिए गए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन वेंट्स को कंट्रोल करने का स्विच डैशबोर्ड के दाईं ओर लगाया गया है, जिसे ड्राइवर ऑपरेट कर सकता है. बीच की सीट पर बैठने वाले यात्री के लिए हेडरेस्ट भी मिलता है. फोन चार्ज करने के लिए दूसरी रो में दो फास्ट चार्जिंग USB TypeC पोर्ट्स दिए गए हैं. वहीं, तीसरी रो में सफर करने वालों के लिए भी दो AC वेंट्स और दो फास्ट चार्जिंग USB TypeC पोर्ट्स मिलते हैं. इससे लंबी यात्रा के दौरान पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल सकती है.
Ertiga का इंजन और माइलेज
मारुति सुज़ुकी अर्टिगा में 1.5लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 hp की पावर जनरेट करता है. इसमें पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प भी दिया गया है. CNG मोड में इसका इंजन 89 hp की पावर देता है.
माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक, का पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.51 km/l तक का माइलेज देता है. वहीं, पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 20.30 km/l तक माइलेज का दावा किया गया है. इसका CNG वेरिएंट 26.11 km/kg तक का माइलेज दे सकता है. हालांकि, असल माइलेज सड़क, ट्रैफिक और ड्राइविंग के तरीके के हिसाब से अलग हो सकता है.
₹8.80 लाख से शुरू होती है कीमत
मारुति सुज़ुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹8.80 लाख है. ग्राहक इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं. कीमत में ₹10,000 की बढ़ोतरी केवल ZXi+ पेट्रोल MT स्मार्ट हाइब्रिड और ZXi+ पेट्रोल AT स्मार्ट हाइब्रिड मॉडल्स पर लागू है. बाकी वेरिएंट्स की कीमत पहले जैसी बनी हुई है.



