छोटे बच्चों के साथ कहीं जाना बेहद जिम्मेदारी भरा काम होता है. सबसे पहला कदम होता है कि आप बैग पैक करते समय सिर्फ फुटवियर या कपड़े ही न रखें, बल्कि और भी चीजें पैक करनी होती हैं. जैसे रास्ते में खाने के लिए वह फूड रखें जो स्वादिष्ट हो लेकिन हेल्दी भी रहे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा बच्चों का मूड भी कई बार बदल जाता है, इसलिए कुछ हल्केफुल्के खिलौने रखने होते हैं. इन सबमें सबसे जरूरी चीज है मेडिकल किट. बच्चे मौसम और खानपान के प्रति संवेदनशील होते हैं और इसी वजह से कई बार वे ट्रैवल के दौरान बीमार हो जाते हैं. इस आर्टिकल में जानिए कि बच्चे के साथ कहीं सफर पर जा रहे हैं तो मेडिकल किट में क्याक्या रखना बेहद जरूरी होता है.

जब हम ट्रैवल के लिए जाते हैं तो अमूमन मेडिकल किट पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता है. अक्सर लोग हल्की खरोंच, चोट आदि के लिए दवाएं और कॉटन, पट्टी वगैरह रख लेते हैं, लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारी जरूरी चीजें इसमें एड करना जरूरी होता है. खासकर जब बच्चे साथ में सफर कर रहे हों.
किन दवाओं को रखना है जरूरी?
बच्चा अगर साथ में ट्रैवल कर रहा है तो अपने साथ पैरासिटामॉल जैसी कुछ दवाएं साथ में रखें. दरअसल बच्चों को मौसम या पानी बदलने पर बुखार काफी जल्दी आ जाता है. बुखार के अलावा बच्चों को जुकाम की समस्या बहुत जल्दी होती है और नाक बंद होने से वो काफी परेशान हो सकते हैं. जरूरी है कि आप इससे रिलीफ के लिए बाम और नेजल सेलाइन ड्रॉप रख सकते हैं. इसके अलावा आपको ओआरएस के छोटेछोटे पैकेट भी जरूर रखने चाहिए. ये लूज मोशन या उल्टियां होने पर काम आते हैं. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती. इसी के साथ लूज मोशन से राहत पाने की दवा और उल्टी रोकने की दवा भी जरूर साथ में रखें, क्योंकि कुछ बच्चों को मोशन सिकनेस हो सकती है.
बच्चों की मेडिकल किट में ये चीजें भी रखें
दर्द निवारक टैबलेट से लेकर बेसिक दवाओं के अलावा भी आपको कुछ चीजें मेडिकल किट में एड करनी चाहिए. कुछ वॉटरप्रूफ बैंडेज रखें, क्योंकि बच्चे थोड़े शैतान होते हैं. ऐसे में अगर रास्ते में उनको खरोंच या छोटी चोट लग जाए तो बैंडेज काफी काम आते हैं. आपको एंटीसेप्टिक लिक्विड या डिसइंफेक्टेंट और एक एंटीसेप्टिक क्रीम, कॉटन और पट्टियों के पैकेट साथ में रखने चाहिए. बुखार चेक करने के लिए थर्मामीटर जरूर कैरी करें.
इस बात का रखें ध्यान
आपके बच्चे को अगर कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो डॉक्टर की बताई गई दवाओं को जरूर साथ लेकर जाएं. उनका दिया प्रिस्क्रिप्शन भी ध्यान से रख लें. इससे रास्ते में या ट्रिप पर आपको किसी तरह की दिक्कत होने पर परेशान नहीं होना पड़ता है.
डॉक्टर से लें सलाह
मेडिकल किट बनाने के लिए किसी सर्टिफाइड डॉक्टर से ही दवाएं प्रिस्क्राइब करवाएं. अपनी मर्जी से कोई भी मेडिसिन नहीं लेनी चाहिए. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी ट्रिप से पहले एक बार डॉक्टर के पास विजिट कर लें. इस दौरान उनसे न सिर्फ दवाओं के नाम पता करें, बल्कि ये जानकारी भी लें कि दवा को किस तरह से देना है और कितनी डोज सही रहेगी.



