Supaul News: बिहार के सुपौल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जिस बेटे को मातापिता ने पालपोसकर बड़ा किया, उसी पर पिता की पीटपीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि नशे की लत में डूबे बेटे ने सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर में सो रहे पिता पर लाठीडंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पति को बचाने के लिए आगे आई मां को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उनका हाथ तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना पिपरा थाना क्षेत्र की ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन की है. मृतक की पहचान शौकत खान के रूप में हुई है. उनकी पत्नी अस्करा इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृतक की पत्नी के आरोपों के मुताबिक, वारदात में उनके छोटे बेटे अहमद के साथ तीनचार अन्य लोग भी शामिल थे.
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात शौकत खान और उनके छोटे बेटे अहमद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. बातचीत के बाद परिवार के सदस्य अपनेअपने कमरों में सोने चले गए. उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद घर में इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी.
सोते समय किया हमला
आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे अहमद तीनचार लोगों के साथ घर पहुंचा. उस समय शौकत खान और उनकी पत्नी अस्करा सो रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर लाठीडंडों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से घर में चीखपुकार मच गई. सो रहे शौकत खान को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन पर लगातार डंडे बरसाए गए.
वहीं अस्करा अपने पति को बचा न सके, इसलिए निर्दयी बेटे ने मारकर मां के दोनों हाथ को तोड़ दिए. एक तरफ पति की जान बचाने की कोशिश और दूसरी तरफ खुद पर हमला होने से वह बेबस हो गईं. वहीं डंडे से पीटने के बाद टाइल्स के टुकड़े सर में घोप दिए. हमले में शौकत खान गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे. घर के भीतर हुई इस हिंसक वारदात ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया.
नशे के लिए मांगता था पैसे
मृतक की पत्नी अस्करा ने अपने छोटे बेटे अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, अहमद लंबे समय से स्मैक के नशे का आदी है. वह बारबार अपने पिता से नशा करने के लिए पैसे मांगता था. आरोप है कि घटना के समय भी वह नशे की हालत में था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मां ने बताया स्मैक की लत ने अहमद को अपराधी बना दिया था. वह चोरी के एक मामले में जेल से छूटकर हाल ही में बाहर आया था.
नशेड़ी बेटे ने ली पिता की जान
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई. गंभीर रूप से घायल शौकत खान को पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. वहीं, ग्रामीणों में भी इस वारदात को लेकर आक्रोश है.



